लाइव न्यूज़ :

जेल जाने पर लालू यादव की विनती- मेरी तबीयत ठीक नहीं है, जज ने दिया जवाब- सब भगवान की मर्जी है

By भारती द्विवेदी | Updated: September 1, 2018 13:03 IST

Lalu Prasad Yadav in Fodder scam case: चारा घोटाला मामले में सरेंडर करने की वजह से लालू कोर्ट में पेश नहीं हो पाए, जिसके बाद कोर्ट ने उनके खिलाफ प्रॉडक्शन वारंट जारी कर 6 अक्टबूर को कोर्ट में हाजिर होने को कहा है। 

Open in App

नई दिल्ली, 1 सितंबर: चारा घोटाले मामले में सजा काट रहे राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव कुछ दिनों से पैरोल पर बाहर थे। पैरोल की अवधि खत्म होने के बाद गुरुवार (30 अगस्त) को उन्होंने रांची के सीबीआई कोर्ट में सरेंडर किया है। अदालत में सरडेंर के दौरान लालू प्रसाद यादव ने अपनी तबीयत का हवाला देते हुए कहा जज से कहा- 'हुजूर दिल्ली के पटियाला कोर्ट से समन आया है। कल हाजिर होना है। हमें जेल भेजा जा रहा है। तबीयत भी ठीक नहीं है, ऐसे में वहां कैसे हाजिर होंगे?'

लालू प्रसाद की बातों का जवाब देते हुए जज ने कहा कि तबीयत तो खराब  होते रहती है। ये सब ईश्वर की मर्जी है। गौरतलब है कि लालू 10 अप्रैल से तबियत के हवाला देकर पैरोल पर हैं। लालू प्रसाद ने मेडिकल आधार पर अपनी जमानत को और 3 महीने बढ़ाने के लिए याचिका दायर किया था। लेकिन झारखंड हाइकोर्ट ने उनकी याचिका को खारिज करते हुए 30 अगस्त को सरेंडर करने का आदेश दिया था।

वहीं दूसरी तरफ रेलवे टेंडर घोटाला में ईडी ने लालू प्रसाद, राबड़ी देवी, तेजस्वी समेत 12 लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल किया था। चार्जशीट दाखिल होने के बाद दिल्ली पाटियाला हाउस कोर्ट ने सभी आरोपियों को 31 अगस्त को कोर्ट में पेशा होने का समन भेजा था। चारा घोटाला मामले में सरेंडर करने की वजह से लालू कोर्ट में पेश नहीं हो पाए, जिसके बाद कोर्ट ने उनके खिलाफ प्रॉडक्शन वारंट जारी कर 6 अक्टबूर को कोर्ट में हाजिर होने को कहा है। 

टॅग्स :लालू प्रसाद यादवचारा घोटालाप्रवर्तन निदेशालयसीबीआईआरजेडी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारतपूर्व सांसद विजय दर्डा और देवेंद्र दर्डा कोयला खदान आवंटन मामले में बरी

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष