लाइव न्यूज़ :

Beed Sarpanch Murder Case: मंत्री धनंजय मुंडे के करीबी सहयोगी वाल्मिक कराड ने किया आत्मसमर्पण?, बीड सरपंच हत्याकांड में वांछित आरोपी, जानें घटनाक्रम, देखें वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: December 31, 2024 14:54 IST

Beed Sarpanch Murder Case: महाराष्ट्र के मंत्री धनंजय मुंडे के करीबी सहयोगी एवं बीड जिले में एक सरपंच की हत्या से जुड़े जबरन वसूली के मामले में वांछित वाल्मिक कराड ने मंगलवार को पुणे में पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया।

Open in App
ठळक मुद्देकानून एवं व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए कड़े सुरक्षा उपाय लागू किए गए थे।सीआईडी ​​कार्यालय के बाहर भारी पुलिस तैनाती की गई। महाराष्ट्र के मंत्री धनंजय मुंडे के समर्थक भी घटनास्थल पर जुटने लगे। 

Beed Sarpanch Murder Case: बीड सरपंच संतोष देशमुख की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी और महाराष्ट्र के मंत्री धनंजय मुंडे के करीबी सहयोगी वाल्मिक कराड ने मंगलवार को पुणे में सीआईडी ​​मुख्यालय में आत्मसमर्पण कर दिया। सीआईडी ​​ने आत्मसमर्पण की पुष्टि करते हुए कहा कि उसे हिरासत में ले लिया। कराड के आत्मसमर्पण की अटकलें मंगलवार सुबह शुरू हुईं, जिसके कारण सीआईडी ​​कार्यालय के बाहर भारी पुलिस तैनाती की गई। महाराष्ट्र के मंत्री धनंजय मुंडे के समर्थक भी घटनास्थल पर जुटने लगे। कानून एवं व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए कड़े सुरक्षा उपाय लागू किए गए थे।

पुलिस के पास जाने से पहले कराड ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया जिसमें उसने आत्मसमर्पण करने की घोषणा करते हुए दावा किया कि राजनीतिक प्रतिशोध के कारण हत्या के मामले में उसका नाम जोड़ा जा रहा है। पुलिस ने बताया कि बीड के मासाजोग गांव के सरपंच संतोष देशमुख का नौ दिसंबर को अपहरण कर हत्या कर दी गई थी।

सरपंच की हत्या कथित तौर पर इसलिए की गई क्योंकि उन्होंने बीड जिले में एक पवन ऊर्जा कंपनी से कुछ लोगों द्वारा जबरन वसूली करने की कोशिश का विरोध किया था। इस मामले में चार लोगों को पहले गिरफ्तार किया गया था। अधिकारियों ने बताया कि कराड मंगलवार को अपने साथियों के साथ कार से पुणे के पाषाण इलाके में स्थित अपराध जांच विभाग (सीआईडी) कार्यालय पहुंचा।

पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। कराड ने सीआईडी ​​कार्यालय जाने से पहले एक वीडियो जारी कर कहा, ‘‘मैं बीड जिले के केज तालुका में मेरे खिलाफ दर्ज एक फर्जी मामले में पुणे में सीआईडी ​​अधिकारियों के सामने आत्मसमर्पण कर रहा हूं। संतोष देशमुख (की हत्या) के मामले में शामिल लोगों को दंडित किया जाना चाहिए और उन्हें फांसी की सजा दी जानी चाहिए।

मामले में मेरा नाम राजनीतिक प्रतिशोध के कारण लिया जा रहा है।’’ सरपंच की हत्या के मामले में कराड की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शनिवार को हजारों लोगों ने बीड शहर में मौन विरोध मार्च निकाला था। विपक्षी दलों और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक विधायक ने राकांपा मंत्री धनंजय मुंडे पर वाल्मीक कराड के साथ घनिष्ठ संबंध होने का आरोप लगाया है और इस मामले की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के लिए उनके इस्तीफे की मांग की है। मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने सरपंच की हत्या के मामले की न्यायिक जांच की घोषणा की है।

टॅग्स :महाराष्ट्रPoliceदेवेंद्र फड़नवीसराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप