लाइव न्यूज़ :

‘बीट कांस्टेबल’ सबसे अहम व्यक्ति है जो लोकतंत्र को सफल बनाता है: अमित शाह

By भाषा | Updated: September 4, 2021 14:01 IST

Open in App

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को कहा कि पुलिस प्रणाली में सबसे निचले स्तर पर पदस्थ ‘बीट कांस्टेबल’ सबसे महत्वपूर्ण व्यक्ति है जो एक लोकतंत्र को सफल बनाता है। शाह ने पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो (बीपीआरडी) के 51वें स्थापना दिवस पर आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि अगर देश में कानून और व्यवस्था सही नहीं है तो लोकतंत्र सफल नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि पुलिस अधिकारक्षेत्र अंतर्गत सबसे छोटी इकाई का प्रभारी ‘बीट कांस्टेबल’ सबसे प्रमुख और अहम व्यक्ति है जो लोकतंत्र को सफल बनाता है। गृह मंत्री ने विभिन्न केन्द्रीय, राज्य और केन्द्र शासित प्रदेश के पुलिस बलों के अधिकारियों और कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि आंतरिक सुरक्षा के लिहाज से अगला दशक बेहद अहम रहने वाला है क्योंकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत एक मजबूत देश और अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में ऊंची छलांग लगाने जा रहा है। उन्होंने कहा कि विभिन्न उग्रवादी संगठनों के कम से कम 3,700 सशस्त्र सदस्यों ने पिछले दो वर्षों में केन्द्र सरकार के समक्ष आत्मसमर्पण किया है। शाह ने कहा कि शनिवार शाम को कार्बी आंगलांग के एक समूह के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर भी किए जाएंगे। केन्द्रीय मंत्री ने बीपीआरडी से पुलिस बलों को उन्नत और मजबूत इकाई बनाने को भी कहा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल