लाइव न्यूज़ :

BBC डॉक्यूमेंट्री विवादः केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद ने कहा- भारत के जी20 अध्यक्षता संभालने के वक्त ही क्यों इसे लाया गया?

By अनिल शर्मा | Updated: January 25, 2023 13:47 IST

गुजरात दंगों पर बने बीबीसी के विवादास्पद डॉक्यूमेंट्री को मंगलवार वाम समर्थक स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) सहित विभिन्न राजनीतिक संगठनों ने पूरे केरल में दिखाया। उस समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के पश्चिमी राज्य के मुख्यमंत्री थे।

Open in App
ठळक मुद्देमंगलवार केरल में कई जगहों पर BBC डॉक्यूमेंट्री को दिखाया गया था।कांग्रेस नेता एके एंटनी के बेटे अनिल एंटनी ने इस पर नाराजगी जाहिर की थी।बुधवार इस विवाद को लेकर अनिल एंटनी ने इस्तीफा दे दिया।

नई दिल्लीः 2002 के गुजरात दंगे पर अधारित बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री ‘इंडिया: द मोदी क्वेश्चन’ को लेकर विवाद बढ़ता ही जा रहा है। केंद्र द्वारा बीबीसी डॉक्यूमेंट्री के पहले एपिसोड को तमाम सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ब्लॉक किए जाने को लेकर कांग्रेस ने जहां सरकार को घेरा वहीं केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने यह सवाल पूछा है कि इस डॉक्यूमेंट्री को उस वक्त क्यों लाया गया जब भारत ने जी20 की अध्यक्षता संभाली है।

गौरतलब है केरल के पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एके एंटनी के बेटे अनिल एंटनी ने बुधवार को बीबीसी डॉक्यूमेंट्री के विरोध वाले ट्वीट के बाद कांग्रेस पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया। अनिल एंटनी ने दावा किया कि कांग्रेस ने उन्हें ट्वीट हटाने के लिए दबाव बनाया, लेकिन उन्होंने ऐसा करने से इनकार करते हुए पार्टी ही छोड़ दी। मंगलवार केरल में कई जगहों पर इस डॉक्यूमेंट्री को दिखाया गया जिसपर अनिल एंटनी ने नाराजगी जाहिर की थी।

बुधवार को केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने कहा, जब भारत ने G20 की अध्यक्षता संभाली, इस डॉक्यूमेंट्री को लाने के लिए उसी समय को क्यों चुना गया? उन्होंने आगे कहा कि ये डॉक्यूमेंट्री उस सोर्स से आ रहा है जिसने हमारी आजादी के समय कहा था कि भारत अपनी स्वतंत्रता को संरक्षित करने में अभी सक्षम नहीं है।

शशि थरूर ने क्या कहा?

उधर, कांग्रेस नेता शशि थरूर ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि एक (BBC) डॉक्यूमेंट्री हमारे राष्ट्र की संप्रभुता को कैसे प्रभावित कर सकता है? केंद्र द्वारा डॉक्यूमेंट्री को प्रतिबंध करना अनावश्यक कार्य है। हम इसे नजरअंदाज कर सकते हैं। थरूर ने कहा, हमारी संप्रभुता और राष्ट्रीय सुरक्षा ऐसी चीज नहीं है जिसे किसी डॉक्यूमेंट्री से आसानी से प्रभावित किया जा सकता है।

एसएफआई समेत विभिन्न राजनीतिक संगठनों ने डॉक्यूमेंट्री को पूरे केरल में दिखाया

 गुजरात दंगों पर बने बीबीसी के विवादास्पद डॉक्यूमेंट्री को मंगलवार वाम समर्थक स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) सहित विभिन्न राजनीतिक संगठनों ने पूरे केरल में दिखाया। मालूम हो कि उस समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के पश्चिमी राज्य के मुख्यमंत्री थे। डॉक्यूमेंट्री को दिखाए जाने के विरोध में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की युवा शाखा ने प्रदर्शन किया। भाजपा को अप्रत्याशित रूप से कई हलकों से समर्थन मिला।

 कांग्रेस नेता ए .के एंटनी के बेटे अनिल ने भी इसपर नाराजगी व्यक्त की थी। पलक्कड़ में विक्टोरिया कॉलेज और एर्नाकुलम में गवर्नमेंट लॉ कॉलेज तक युवा मोर्चा द्वारा प्रदर्शन मार्च निकाला गया, जहां एसएफआई ने डॉक्यूमेंट्री के प्रदर्शन की घोषणा की थी। दोनों जगहों पर पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हटाने और किसी भी प्रकार के संघर्ष को टालने के लिए हस्तक्षेप किया। इससे पहले हैदराबाद विश्वविद्यालय में भी बीबीसी डॉक्यूमेंट्री को दिखाया गया था। जिसपर एबीवीपी ने इसकी प्रशासन से शिकायत की थी।

टॅग्स :Arif Mohammad KhanबीबीसीBBC British Broadcasting Corporation
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतकेरल कांग्रेस में सब ठीक?, वीडी सतीशन कैबिनेट में रमेश चेन्निथला को चाहिए गृह मंत्रालय?, वेणुगोपाल के बाद एक और टेंशन?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारतसब कुछ ठीक है?, वीडी सतीशन पर बोले कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह