लाइव न्यूज़ :

"सोच ईमानदार…काम दमदार" स्लोगन से सजे नमक पर बड़ा घोटाला, पीएम मोदी-सीएम योगी की फोटो वाली पैकेट से निकले बालू, मोरंग

By आजाद खान | Updated: December 26, 2021 16:20 IST

गरीब उपभोक्ताओं का आरोप है कि उन्हें ऐसा नमक सरकारी योजना के तहत कोटे की दुकानों से मिल रही है।

Open in App
ठळक मुद्देगरीबों को फ्री में बाटे गए नमक में बालू और मोरंग मिलने की खबर सामने आई है।उपभोक्ताओं का कहना है कि उस पर पीएम मोदी और सीएम योगी तस्वीरें भी थी।मामले में अधिकारियों के तरफ से अभी तक कोई सफाई नहीं आई है।

भारत:उत्तर प्रदेश के बस्ती से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां पर सरकार द्वारा गरीबों को फ्री में दिए जाने वाले नमक में बालू और मोरंग मिलने की बात सामने आई है। इस घटना का वीडियो और फोटो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस बात का तब खुलासा हुआ जब उपभोक्ताओं ने इसकी शिकायत की और फिर बाद में इसकी पुष्टी की गई। हालांकि इस मामले में अभी तक अधिकारियों का कोई बयान नहीं आया है, लेकिन लोग इसे गरीबों के जीवन से खिलवाड़ के रुप में देख रहे हैं। 

कुछ ऐसे नमक के पैकेट से मिला बालू और मोरंग

यह घटना बस्ती में मौजूद नरहरिया के चिकवा टोला मोहल्ले की है। यहां के उपभोक्ताओं का कहना है कि जब वे सरकारी योजना के तहत कोटे की दुकानों से नमक अपने घर लाए और उसे खोला तो उसमें से उन्हें बालू और मोरंग मिला। इसके बाद इन लोगों ने इसकी शिकायत की और नमक में गड़बड़ी होनी की बात कही। इसके बाद इसकी पुष्टी के लिए कुछ लोगों ने नमक को बर्तन में रखकर उसमें पानी डाला और फिर उसे घोला, लोगों का कहना है कि उसे घोलने के बाद छाना गया तो उसमें से उन्हें मोरंग और बालू मिले थे। 

पैकेट पर पीएम मोदी और सीएम योगी थी तस्वीरें

बता दें कि इस नमक की आपूर्ति भारतीय राष्ट्रीय कृषि सहकारी विपणन संघ नाम की संस्था कर रही है। जो भारत सरकार की है। यहीं नहीं नमक के हर पैकेट पर मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री की फोटो भी छपी है जिससे उनका प्रचार हो रहा है। इस पर लोगों का कहना है कि एक तरफ जहां पैकेट पर सोच ईमानदार…काम दमदार का स्लोगन भी लिखा है, वहीं दूसरी तरफ इस फ्री के नमक से गरीबों के जीवन से खिलवाड़ हो रहा है। 

टॅग्स :भारतउत्तर प्रदेशBastiयोगी आदित्यनाथमोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो