लाइव न्यूज़ :

येदियुरप्पा के बाद बसवराज बोम्मई के हाथ में कर्नाटक की कमान, राज्यपाल ने दिलाई मुख्यमंत्री पद की शपथ

By विनीत कुमार | Updated: July 28, 2021 12:12 IST

बसवराज बोम्मई को कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री के तौर पर बुधवार को बेंगलुरु में राजभवन में एक सादे कार्यक्रम में पद की शपथ दिलाई गई। इस दौरान बीएस येदियुरप्पा भी मौजूद रहे।

Open in App

बसवराज बोम्मई ने कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री के तौर पर बुधवार को शपथ ले ली। उन्हें कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। वे बीएस येदियुरप्पा के साथ राज्यपाल भवन पहुंचे थे। बोम्मई बुधवार को शपथ ग्रहण से पहले भगवान श्री मारुति मंदिर में दर्शन करने भी पहुंचे। 

इससे पहले मंगलवार को कर्नाटक भाजपा विधायक दल ने 61 साल के बसवराज बोम्मई को अपना नया नेता चुना था। उत्तरी कर्नाटक से आने वाले लिंगायत नेता बोम्मई को बीएस येदियुरप्पा का भी समर्थन है और वे उनके करीबी माने जाते हैं। कर्नाटक में एच डी देवगौड़ा और एच डी कुमारस्वामी के बाद यह पिता-पुत्र की दूसरी जोड़ी है जो मुख्यमंत्री बने हैं।

बसवराज बोम्मई पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत एस आर बोम्मई के पुत्र हैं। इससे पहले येदियुरप्पा के नेतृत्व वाली सरकार में वह गृह, कानून, संसदीय एवं विधायी कार्य मंत्रालय की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। येदियुरप्पा ने सोमवार को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था, जिसकी अटकलें पिछले कुछ दिनों से लगाई जा रही थीं।

पहले दिन बोम्मई लेंगे कैबिनेट की बैठक

बोम्मई मुख्यमंत्री का पदभार संभालने के बाद आज पहले दिन कैबिनेट मीटिंग की अध्यक्षता करेंगे। साथ ही वे राज्य में कोविड-19 और बाढ़ के हालात का भी जायजा अधिकारियों से लेंगे।

कर्नाटक के हावेरी जिला के शिगगांव से तीन बार के विधायक रहे बोम्मई मैकेनिकल इंजीनियर रहे हैं। उन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में पुणे में टाटा मोटर्स के लिए तीन साल तक काम भी किया है।

बोम्मई प्रभावशाली वीराशैव-लिंगायत समुदाय से आते हैं और येदियुरप्पा भी इसी समुदाय से हैं। राज्य की कुल आबादी में समुदाय की हिस्सेदारी 16-17 प्रतिशत है और इसे भाजपा के मजबूत वोटबैंक के तौर पर देखा जाता है। उन्होंने अपना राजनीतिक सफर जनता दल से शुरू किया था और दो बार (1997 और 2003) में कर्नाटक विधान परिषद के सदस्य रहे। 

बोम्मई मुख्यमंत्री जे एच पटेल के राजनीतिक सचिव भी रहे और परिषद में विपक्ष के उपनेता भी रहे। बोम्मई ने जनता दल (युनाइटेड) छोड़कर फरवरी 2008 में भाजपा का दामन थाम लिया और उसी साल हुए विधानसभा चुनावों में हावेरी जिले के शिगगांव निर्वाचन क्षेत्र से विधायक निर्वाचित हुए। इसके बाद वह 2013 और 2018 के विधानसभा चुनावों में भी इस सीट से निर्वाचित हुए।

बोम्मई के शपथ ग्रहण समारोह में येदियुरप्पा सहित केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और जी किशन रेड्डी, भाजपा के राष्ट्रीय सचिव एवं कर्नाटक के प्रभारी अरुण सिंह, प्रदेश अध्यक्ष नलिन कुमार कतील और राष्ट्रीय महासचिव सी टी रवि मौजूद रहे। प्रधान और रेड्डी को विधायक दल की बैठक के लिए भाजपा के संसदीय बोर्ड ने केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया था। 

(भाषा इनपुट)

टॅग्स :बसवराज एस बोम्मईकर्नाटकबीएस येदियुरप्पाभारतीय जनता पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

क्राइम अलर्टKarnataka Horror: भाभी से अवैध संबंध?, पिता जॉन पॉल और बड़े भाई नवीन ने मिलकर छोटे स्टालिन को मार डाला, स्टालिन की सगाई जेनिफर से हुई थी और उसने राज खोला?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए