लाइव न्यूज़ :

Bareilly Girls Inter College: 11वीं कक्षा की छात्रा ने परीक्षा के दौरान मासिक धर्म आने पर प्रधानाचार्या से सेनेटरी पैड मांगा, एक घंटे तक कक्षा के बाहर खड़ा रखा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 26, 2025 19:15 IST

Bareilly Girls Inter College: छात्रा के पिता ने शिकायत की है कि उसकी बेटी शनिवार को परीक्षा देने के लिए मॉडल टाउन स्थित कन्या इंटर कॉलेज गई, तभी उसे एहसास हुआ कि उसका मासिक धर्म शुरू हो गया है और उसने प्रधानाचार्या से सेनेटरी पैड उपलब्ध कराने का अनुरोध किया।

Open in App
ठळक मुद्देBareilly Girls Inter College: उपलब्ध कराने के बजाय कक्षा से बाहर जाने के लिए कहा गया और वहां लगभग एक घंटे तक खड़ा रखा गया।Bareilly Girls Inter College: बेटी लगभग एक घंटे बाद घर लौट आई और अपनी मां को पूरा घटनाक्रम बताया।Bareilly Girls Inter College: दोषी पाए जाने पर संबंधित लोगों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।

Bareilly Girls Inter College:उत्तर प्रदेश के बरेली में एक कन्या इंटर कॉलेज की 11वीं कक्षा की छात्रा ने परीक्षा के दौरान मासिक धर्म आने पर प्रधानाचार्या से सेनेटरी पैड उपलब्ध कराने का अनुरोध किया, तो उसकी मदद किए जाने के बजाय उसे कथित तौर पर एक घंटे तक कक्षा के बाहर खड़ा रखा गया। अधिकारियों ने रविवार को बताया कि पीड़ित छात्रा के पिता की शिकायत पर मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) देवकी नंदन के मुताबिक, छात्रा के पिता ने शिकायत की है कि उसकी बेटी शनिवार को परीक्षा देने के लिए मॉडल टाउन स्थित कन्या इंटर कॉलेज गई, तभी उसे एहसास हुआ कि उसका मासिक धर्म शुरू हो गया है और उसने प्रधानाचार्या से सेनेटरी पैड उपलब्ध कराने का अनुरोध किया।

नंदन के अनुसार, छात्रा के पिता ने आरोप लगाया है कि उसकी बेटी को सेनेटरी पैड उपलब्ध कराने के बजाय कक्षा से बाहर जाने के लिए कहा गया और वहां लगभग एक घंटे तक खड़ा रखा गया। छात्रा के पिता के मुताबिक, स्कूल प्रशासन से मदद न मिलने पर उसकी बेटी लगभग एक घंटे बाद घर लौट आई और अपनी मां को पूरा घटनाक्रम बताया।

अधिकारियों ने बताया कि छात्रा के पिता ने डीआईओएस, जिला अधिकारी, राज्य महिला आयोग और महिला कल्याण विभाग को कथित घटना के संबंध में लिखित शिकायत भेजी है। नंदन ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और दोषी पाए जाने पर संबंधित लोगों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशup police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल