लाइव न्यूज़ :

BAPS Hindu temple in Abu Dhabi: ‘सहिष्णुता और स्वीकृति का जश्न मनाने’ के लिए महत्वपूर्ण दिन, यूएई राजदूत अलशाली ने कहा- 14 फरवरी की प्रतीक्षा कर रहे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 11, 2024 12:16 IST

BAPS Hindu temple in Abu Dhabi: अबू धाबी में अगले महीने बोचासनवासी श्री अक्षर पुरुषोत्तम स्वामिनारायण संस्था (बीएपीएस) हिंदू मंदिर का उद्घाटन ‘‘सहिष्णुता और स्वीकृति का जश्न मनाने’’ के लिए एक महत्वपूर्ण दिन होगा।

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 14 फरवरी को मंदिर का उद्घाटन करेंगे।रिश्ते को अघिक मजबूत करने का एक विशेष अवसर होगा।कार्यक्रम का शीर्षक ‘अहलान मोदी’ है जिसका अर्थ ‘हैलो मोदी’ है।

BAPS Hindu temple in Abu Dhabi: भारत में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के राजदूत अब्दुलनासिर अलशाली ने बृहस्पतिवार को कहा कि अबू धाबी में अगले महीने बोचासनवासी श्री अक्षर पुरुषोत्तम स्वामिनारायण संस्था (बीएपीएस) हिंदू मंदिर का उद्घाटन ‘‘सहिष्णुता और स्वीकृति का जश्न मनाने’’ के लिए एक महत्वपूर्ण दिन होगा।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 14 फरवरी को मंदिर का उद्घाटन करेंगे। राजदूत अलशाली ने कहा, ‘‘हम 14 फरवरी को होने वाले उद्घाटन कार्यक्रम की प्रतीक्षा कर रहे हैं... यह एक अभूतपूर्व यादगार दिन होने के साथ सहिष्णुता, स्वीकृति का जश्न मनाने और इस रिश्ते को अघिक मजबूत करने का एक विशेष अवसर होगा।’’

स्वामी ईश्वरचरणदास और स्वामी ब्रह्मविहरिदास ने बीते महीने बीएपीएस हिंदू मंदिर की ओर से प्रधानमंत्री को कार्यक्रम के लिए निमंत्रण दिया था, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया था। राजदूत ने 13 फरवरी को अबू धाबी के शेख जायद स्पोर्ट्स सिटी स्टेडियम में होने वाले प्रवासी भारतीयों के विशाल जमावड़े की भी पुष्टि की है। इस कार्यक्रम का शीर्षक ‘अहलान मोदी’ है जिसका अर्थ ‘हैलो मोदी’ है। 

टॅग्स :दुबईराम मंदिरअयोध्याUAE
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

भारतपूरी तरह से फर्जी, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक्स पर लिखा-सरासर झूठ और जरा भी सच्चाई नहीं

क्राइम अलर्टफर्जी तरीके से भारतीय पासपोर्ट बनवा कर बहरीन और सऊदी अरब की यात्रा, बांग्लादेश के कॉक्स बाजार स्थित रोहिंग्या कैंप में रहने वाले अब्दुल अमीन को 3 साल की सजा?

क्राइम अलर्टदुबई से पहुंचे मुंबई?, सिगरेट के बड़े पैकेट में मोम के अंदर 3.15 करोड़ रुपये का सोना जब्त, 2 अरेस्ट

विश्वUAE के फुजैराह हमले पर पीएम मोदी का सख्त रुख, बोले- "भारत यूएई के साथ पूरी तरह एकजुट"

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज