लाइव न्यूज़ :

Bangalore-Mysuru Expressway: मार्च में उद्घाटन के बाद से कुल 308 दुर्घटनाएं, बेंगलुरु-मैसूर एक्सप्रेस-वे पर चार माह में 100 लोगों की मौत, गृहमंत्री परमेश्वर ने कहा-335 घायल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 12, 2023 14:34 IST

Bangalore-Mysuru Expressway: कर्नाटक के गृहमंत्री जी. परमेश्वर ने कहा कि लोक निर्माण विभाग मंत्री सतीश जारकीहोली पहले ही राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को परियोजना में कमियों और सुरक्षा उपाय सुनिश्चित किए जाने के बारे में पत्र लिख चुके हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमार्ग पर तेज गति को नियंत्रित करने के लिए उपाय करेगा। बेंगलुरु-मैसूरु एक्सप्रेस-वे पर दुर्घटनाओं की संख्या में वृद्धि के संबंध में एक सवाल का जवाब दे रहे थे। जून में 77 दुर्घटनाएं हुईं जिनमें 28 मौतें हुईं और 96 घायल हुए।

Bangalore-Mysuru Expressway:कर्नाटक के गृहमंत्री जी. परमेश्वर ने कहा कि नवनिर्मित बेंगलुरु-मैसूर एक्सप्रेस-वे पर मार्च में उद्घाटन के बाद से अब तक कुल 308 दुर्घटनाएं हुई हैं, जिनमें 100 व्यक्तियों ने जान गंवाई और 335 घायल हुए।

परमेश्वर ने कहा कि लोक निर्माण विभाग मंत्री सतीश जारकीहोली पहले ही राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को परियोजना में कमियों और सुरक्षा उपाय सुनिश्चित किए जाने के बारे में पत्र लिख चुके हैं। उन्होंने साथ ही कहा कि गृह विभाग भी संकेतकों की कमी जैसे मुद्दों के बारे में उसे पत्र लिखेगा तथा मार्ग पर तेज गति को नियंत्रित करने के लिए उपाय करेगा।

मंत्री बेंगलुरु-मैसूरु एक्सप्रेस-वे पर दुर्घटनाओं की संख्या में वृद्धि के संबंध में एक सवाल का जवाब दे रहे थे। परमेश्वर ने कहा, ‘‘यदि आप बेंगलुरु-मैसूरु एक्सप्रेस हाईवे को देखें तो उसमें बहुत सारी कमियां हैं। मोड़, संकरे लेन को इंगित करने के लिए कोई संकेतक नहीं हैं।

इसके परिणामस्वरूप तेज गति से वाहन चलाने की समस्या सामने आयी है, चूंकि सड़क अच्छी है इसलिए वाहन चालक उसी गति से मोड़ों पर वाहन चलाने की कोशिश करते हैं, जिससे दुर्घटनाएं और मौतें होती हैं।’’ उन्होंने बताया कि उद्घाटन के तुरंत बाद मार्च में 62 दुर्घटनाएं हुईं, जिनमें 20 लोगों की मौत हुईं और 63 अन्य घायल हुए जबकि अप्रैल में 75 दुर्घटनाएं हुईं, जिनमें 23 लोगों की मौत हुई और 83 अन्य घायल हो गए। मंत्री ने कहा कि मई में 94 दुर्घटनाएं हुईं जिनमें 29 मौतें हुईं और 93 घायल हुए और जून में 77 दुर्घटनाएं हुईं जिनमें 28 मौतें हुईं और 96 घायल हुए।

परमेश्वर ने कहा, ‘‘मार्च से जून तक इस मार्ग पर कुल 308 दुर्घटनाएं हुईं, जिनमें 100 मौतें हुईं हैं और 335 घायल हुए हैं।’’ उन्होंने कहा कि अगर चीजों को तुरंत ठीक नहीं किया गया, तो और अधिक लोग अपनी जान गंवा सकते हैं। परमेश्वर ने कहा कि उनकी हाल की मैसूरु दौरे के दौरान, कई लोगों ने उन्हें हो रही मौतों के बारे में सूचित किया और उनसे कदम उठाने का आग्रह किया।

उन्होंने कहा कि उनके निर्देशों के अनुसार, एडीजीपी यातायात ने हाल ही में रामनगर और मांड्या जिले में एक्सप्रेस-वे पर स्थित स्थानों का निरीक्षण किया और उन्होंने कुछ जानकारी दी है। एक्सप्रेस-वे पर दुर्घटनाओं को नियंत्रित करने के लिए किए जा रहे उपायों पर प्रकाश डालते हुए मंत्री ने कहा कि चीजों को नियंत्रित करने के लिए अधिकारियों को इन्हें लागू करने के निर्देश दिए गए हैं।

उपायों को सूचीबद्ध करते हुए परमेश्वर ने कहा, ‘‘एक्सप्रेस-वे पर गश्ती वाहनों को बढ़ाने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं। यदि गश्ती वाहनों को हर 30 से 35 किलोमीटर पर तैनात किया जाता है, तो वे तेज गति से चलने वालों पर नजर रख सकते हैं और उन्हें नियंत्रित कर सकते हैं, और वे यह भी सुनिश्चित कर सकते हैं कि वाहन सड़क के किनारे नहीं खड़े हों।’’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 12 मार्च को 118 किलोमीटर लंबे बेंगलुरु-मैसूरु एक्सप्रेस-वे परियोजना का उद्घाटन किया था।

टॅग्स :कर्नाटककांग्रेससिद्धारमैया
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारत अधिक खबरें

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो