लाइव न्यूज़ :

तेलंगाना में यूपी के गैंगस्टर की हुई एंट्री! बंदी संजय ने कहा- "अतीक अहमद से ज्यादा खतरनाक सीएम केसीआर..."

By अंजली चौहान | Updated: April 26, 2023 14:10 IST

तेलंगाना के महबूबनगर में बेरोजगारों की रैली को संबोधित करते हुए बंदी संजय ने एक अपराधी की तुलना सीएम केसीआर से कर दी।

Open in App
ठळक मुद्दे तेलंगाना के महबूबनगर में बंदी संजय ने बेरोजगारों की रैली को संबोधित कियाबंदी संजय ने सीएम केसीआर की अतीक अहमद से कीबंदी संजय पेपर लीक के मामले में गिरफ्तार किए गए थे

महबूबनगर: भारतीय जनता पार्टी की तेलंगाना इकाई के अध्यक्ष बंदी संजय का एक विवादित बयान सामने आया है जिसमें वह सीएम केसीआर की तुलना गैंगस्टर से कर रहे हैं।

बंदी संजय ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव पर आरोप लगाते हुए कहा, "तेलंगाना सीएम केसीआर यूपी में मारे गए गैंगस्टर अतीक अहमद से भी ज्यादा खतरनाक हैं।"

तेलंगाना बीजेपी अध्यक्ष ने ये टिप्पणी महबूबनगर में विशाल निरुद्योग मार्च रैली को संबोधित करते हुए कहा है। उन्होंने कहा कि केसीआर अतीक अहमद से ज्यादा खतरनाक है, वह गैंगस्टरों का सरगना है लेकिन इसमें डरने की कोई बात नहीं है। हम अपने लक्ष्य को प्राप्त करने तक उनसे साथ लड़ते रहेंगे।

बंदी संजय ने केसीआर की तुलना गैंगस्टर अतीक से की 

तेलंगाना के महबूबनगर में बेरोजगारों की रैली को संबोधित करते हुए बंदी संजय ने एक अपराधी की तुलना सीएम केसीआर से कर दी। उन्होंने कहा कि जहां अतीक अहमद ने बंदूक की नोक पर लोगों को लूटा था, वहीं केसीआर पुलिस की मदद से लोगों और उनकी जमीनों को लूट रहे थे।

तेलंगाना राज्य लोक सेवा आयोग की परीक्षाओं के प्रश्नपत्र लीक होने के कारण 30 लाख बेरोजगार युवाओं के करियर को खतरे में डालने के लिए मुख्यमंत्री और उनके परिवार को जिम्मेदार ठहराते हुए संजय ने कहा कि बेरोजगार युवाओं को न्याय मिलने तक लड़ाई जारी रहेगी।

हम तब तक चैन से नहीं बैठेंगे जब तक केसीआर उनके बेटे के टी रामाराव को कैबिनेट से बर्खास्त नहीं कर देते।

इस दौरान तेलंगाना बीजेपी अध्यक्ष ने जोर देकर पेपर लीक के कारण छात्रों को हुई परेशानी के बदले 1 लाख मुआवजे की मांग की है।

संजय ने कहा कि केसीआर सरकार के पतन की उलटी गिनती शुरू हो गई है और भाजपा अगले विधानसभा चुनाव में महबूबनगर जिले की सभी विधानसभा सीटों पर जीत हासिल करेगी। 

जेल जाना कोई बड़ी बात नहीं- बंदी संजय 

गौरतलब है कि तेलंगाना पेपर लीक मामले में हाल ही में बंदी संजय जेल गए थे। इस दौरान उन्होंने और उनकी पार्टी ने केसीआर सरकार पर उन्हें फंसाने का आरोप लगाया था।

इस मुद्दे को लेकर बंदी संजय ने कहा कि केसीआर सरकार उन्हें प्रश्नपत्र लीक मामले में फंसाने और उन्हें जेल भेजने की कोशिश कर रही है, केवल इसलिए कि वह बेरोजगारों के लिए लड़ रहे थे।

उन्होंने कहा, "जेल जाना मेरे लिए कोई नई बात नहीं है।" उन्होंने कहा कि मैं नौ बार जेल जा चुका था। भाजपा कार्यकर्ताओं को भी लाठीचार्ज करना पड़ा और तेलंगाना के सामने हर मुद्दे पर जेल जाना पड़ा था।

उन्होंने कहा कि तेलंगाना सरकार ने दावा किया था कि उसने विभिन्न नौकरियों की भर्तियों के लिए 21 अधिसूचनाएं दी थीं, लेकिन उनमें से एक को भी सफलतापूर्वक पूरा नहीं किया गया।

टॅग्स :Bandi Sanjay Kumarतेलंगानाकलवाकुन्तला चंद्रशेखर राव
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

कारोबारदिसंबर 2023 में सत्ता, दिसंबर 2025 में 8,00,805 करोड़ कर्ज?, तेलंगाना कांग्रेस सरकार ने 3.19 लाख करोड़ रुपये के नए कर्ज लिए?

भारतराज्यसभा चुनाव: अभिषेक सिंघवी, फूलो देवी नेताम, अनुराग शर्मा, कर्मवीर सिंह बौद्ध, एम क्रिस्टोफर तिलक और वी नरेंद्र रेड्डी को कांग्रेस ने बनाया उम्मीदवार

भारततेलंगाना में इंजीनियरों को 7 लाख रुपये, सफाई कर्मचारियों को मिलेंगे 2 लाख रुपये महीने, राज्य सरकार ने सैलरी स्ट्रक्चर में किया बदलाव

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम