लाइव न्यूज़ :

बनारस: बीएचयू की टीम ने 4000 साल पुराने शिल्प ग्राम का पता लगाया, 23 फरवरी से शुरू होगी खुदाई

By भाषा | Updated: February 23, 2020 16:42 IST

Open in App

बनारस हिंदू विश्वविद्यालय की एक टीम ने वाराणसी में 400 साल पुराने शिल्प ग्राम का पता लगाया है। विशेषज्ञों का कहना है कि यह प्राचीन ग्रंथों में दर्ज शिल्प ग्रामों में से एक है। वाराणसी से 13 किलोमीटर दूर बभानियाव गांव में प्रारंभिक सर्वेक्षण करने वाले विश्वविद्यालय के प्राचीन भारतीय इतिहास, संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग ने कहा कि उसे एक ऐसी बस्ती के निशान मिले हैं, जिसका वाराणसी से संबंधित साहित्य में जिक्र मिलता है।

बीएचयू के प्राचीन भारतीय इतिहास, संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग के प्रोफेसर ए के दुबे ने कहा कि वाराणसी जिले के बभानियाव गांव में प्रारंभिक सर्वेक्षण में 8वीं शताब्दी ईस्वी से 5वीं शताब्दी ई. के बीच का एक मंदिर, 4,000 साल पुराने मिट्टी के बर्तन और 2 हजार साल पुरानी दीवारें मिली हैं। दुबे ने कहा, ''स्थल पर मिली मिट्टी की सामग्री के आधार पर हम कह सकते हैं कि संरचना 3500 से 4000 साल पुरानी है।'' दुबे उस टीम का हिस्सा हैं, जो 23 फरवरी को स्थल पर खुदाई का काम करेगी।

उन्होंने कहा कि वाराणसी से निकटता के कारण इसका खास महत्व है। पौराणिक कथाओं के अनुसार वाराणसी को 5,000 साल पहले हिंदू देवता भगवान शिव ने स्थापित किया था, हालांकि आधुनिक विद्वानों का मानना ​​है कि यह लगभग 3,000 साल पुराना है। दुबे ने कहा, "बाभनियाव स्थल वाराणसी का एक छोटा उप-केंद्र हो सकता है, जो एक शहरी शहर के रूप में विकसित हुआ है।"

टॅग्स :बनारस हिंदू विश्वविद्यालयवाराणसी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

कारोबारस्थानीय उत्पादों को वैश्विक बाजार से जोड़ने की दिशा में साझा होंगे नवाचार, 31 मार्च को मुख्यमंत्री यादव वाराणसी में रखेंगे मध्य प्रदेश का ओडीओपी मॉडल

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील