लाइव न्यूज़ :

बलरामपुर : सड़क हादसे में पांच श्रद्धालु घायल, एक की मौत

By भाषा | Updated: December 13, 2020 15:56 IST

Open in App

बलरामपुर (उप्र) 13 दिसम्बर बलरामपुर जिले के देहात थाना क्षेत्र के अन्तर्गत रविवार को श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई जिससे एक युवक की मौत हो गयी और अन्य पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गये जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार कोतवाली देहात के रछौड़ा गांव के रहने वाले करीब 20 श्रद्धालु समय माता मंदिर पर बरही संस्कार के लिए जा रहे थे तभी ग्राम तेंदुआ के निकट ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई।

उन्होंने बताया कि घटना में ग्राम राछौड़ा निवासी मनीराम मौर्य (38) ट्रॉली के नीचे दब गया जिससे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी जबकि दो महिलाओं सहित पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूत्रों ने बताया कि घायलों में अर्चना (32) यशोदा (28) की हालत गंभीर है।

घटना के बाद सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस की मदद से मनीराम मौर्य को ट्रॉली के नीचे से निकला गया, साथ ही सभी घायलों को जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया गया जहां सभी का उपचार जारी है।

सूचना के बाद जिला चिकित्सालय पहुंचे सदर विधायक पलटूराम ने घायलों से मुलाकात की व मृतक के परिवार को ढांढस बंधाया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो