लाइव न्यूज़ :

ईद-उल-अदाह पर देश में अमन और शांति के लिए उठे हाथ, प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति ने बकरीद की दी बधाइयां

By मेघना वर्मा | Updated: August 22, 2018 08:38 IST

Bakrid Celebration 2018: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ईद-उल-जुहा की पूर्व संध्या पर आज देशवासियों को बधाई दी और नागरिकों से एकता और भाईचारे के लिए मिलकर काम करने का आह्वान किया ।

Open in App

देश भर में ईद-उल-अदाह का त्योहार आज धूम-धाम से मनाया जा रहा है। जहां पूरा मुस्लिम समुदाय इन दिनों देश और जीवन में शांति और अमन की दुआ कर रहा है तो वहीं देश की छोटी-बड़ी हर मस्जिदों पर लोगों की भीड़ भी देखी जा रही है। ईद-उल-फितर यानी मीठी ईद के बाद मुस्लिम समुदाय का सबसे बड़ा त्योहार बकरीद आज पूरे देश में मनाया जाएगा। लोग अपने परिवार के साथ पड़ोसियों और रिश्तेदारों को इसकी बंधाइयां दें रहे हैं। इस कड़ी में देश के प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति समेत कई बड़े राजनेताओं ने भी लोगों को बकरीद की शुभकामनाएं दी हैं। 

 

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ईद-उल-जुहा की पूर्व संध्या पर आज देशवासियों को बधाई दी और नागरिकों से एकता और भाईचारे के लिए मिलकर काम करने का आह्वान किया ।

उन्होंने अपने संदेश में कहा, ‘‘ईद-उल-जुहा के मौके पर मैं अपने देशवासियों खासकर अपने देश के मुस्लिम भाइयों एवं बहनों को बधाई और शुभकामनाएं देता हूं । ’’

उन्होंने कहा, ‘‘इस विशेष दिन पर हम कुर्बानी की भावना को मनाते हैं। हम अपने साझे समाज में एकता और भाईचारे के लिए मिलकर काम करने का निश्चय लें।’’

 

इस मौके पर दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने भी लोगों को त्योहार की बधाइयां दीं। 

 

बकरीद को मनाने की सबसे प्रचलित कहानियों पर गौर करें तो बताया जाता है कि एक बार खुदा ने हजरत इब्राहिम का इम्तहान लेने के लिए उनसे उनकी सबसे करीबी और अजीज चीज की कुर्बानी मांगी थी। जिसके बाद हजरत ने अपने बेटे की कुर्बानी देने की ठान ली। आंख पर पट्टी बांधकर उन्होंने अपने बेटे की कुर्बानी दे भी डाली। मगर अब तक वह खुदा के इम्तेहान में पास हो गए थे। तो खुदा ने उनके बेटे को जानवर में बदलकर जिंदा कर दिया। बस तभी से बकरीद का ये त्योहार मुस्लिम समुदाय के लिए सबसे पवित्र माना जाने लगा। 

शुरू हो चुकी है हज यात्रा

मुस्लिम समुदाय में हज की यात्रा भी शुरू हो चुकी है। बताया जाता है कि कम से कम 70 हजार फरिश्ते रोज काबा की परिक्रमा करते हैं। काबा कमरे की तरह बना हुआ है। इस्लाम के पांच स्तम्भों में तौहीद, नमाज, रोजा, जकात और हज सबसे महत्वपूर्ण बताएं गए हैं। 

टॅग्स :बक़रीदईदनरेंद्र मोदीरामनाथ कोविंदअरविन्द केजरीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील