लाइव न्यूज़ :

बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने मध्य प्रदेश के जबलपुर में किया कांग्रेस दफ्तर पर हमला

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: May 4, 2023 21:01 IST

मध्य प्रदेश के जबलपुर में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस द्वारा कर्नाटक चुनाव के घोषणा पत्र में बजरंग दल को बैन किये जाने की मांग को लेकर कांग्रेस दफ्तर के बाहर काफी उग्र विरोध प्रदर्शन किया।

Open in App
ठळक मुद्देमध्य प्रदेश के जबलपुर में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस दफ्तर के सामने किया प्रदर्शन आरोप है कि बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने कथिततौर पर कांग्रेस दफ्तर में जमकर तोड़फोड़ की बजरंग दल ने कहा कि वे हमारे नहीं बल्कि कांग्रेस के कार्यकर्ता थे, जो अपने चेहरे को ढंके हुए थे

जबलपुर: मध्य प्रदेश के जबलपुर में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को कथिततौर पर कांग्रेस दफ्तर पर हमला किया और जमकर तोड़फोड़ की। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं का यह उग्र विरोध कांग्रेस द्वारा कर्नाटक चुनाव के घोषणा पत्र में बजरंग दल को बैन किये जाने की मांग को लेकर की है।

बताया जा रहा है कि उग्र प्रदर्शनकारी हाथों में भगवा झंडा लहराते हुए कांग्रेस कार्यालय में घुसे और वहां पर तोड़फोड़ करने लगे। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं हमले के इस वीडियो को नकारते हुए बजरंग दल के एक नेता ने कहा कि संगठन के कार्यकर्ताओं ने बलदेव बाग इलाके में कांग्रेस कार्यालय के सामने शांतिपूर्ण विरोध किया, लेकिन जिन लोगों ने कार्यालय में तोड़फोड़ की, वे हमारे संगठन के नहीं बल्कि कांग्रेस के कार्यकर्ता थे, जो अपने चेहरे को ढंके हुए थे।

जानकारी के अनुसार इस विवाद का मूल कर्नाटक कांग्रेस द्वारा अगले चुनाव के लिए जारी किया गया घोषणा पत्र है। मंगलवार को कांग्रेस द्वारा जारी घोषणापत्र में बजरंग दल और पीएफआई जैसे संगठनों को 'नफरत फैलाने वाले' बताया गया है और दोनों संगठनों पर प्रतिबंध लगाने की बात कही गई है।

जबलपुर बजरंग दल ने नताओं ने कहा कि संगठन द्वारा बुधवार को ही ऐलान किया गया था कि कार्यकर्ता कांग्रेस कार्यालय पर धरना देंगे। वहीं कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि कार्यालय के सामने 30 मिनट तक नारेबाजी करने के बाद पुलिस के सामने बजरंग दल के कार्यकर्ता कार्यालय में घुसे और तोड़फोड़ की। इस संबंध में मध्य प्रदेश कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य दिनेश यादव ने कहा कि बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस दफ्तर पर ऐसे हमला किया जैसे भेड़ियों का झुंड कभी-कभी मिलकर बाघ पर हमला करते हैं, लेकिन ऐसे हमलों से बाघ का महत्व कम नहीं होता।

बजरंग दल के नेता सुमित सिंह ठाकुर ने कांग्रेस नेता दिनेश सिंह के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि संगठन के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन किया था। अगर कांग्रेस बजरंग दल जैसे संगठन पर हमला करेगी तो कार्यकर्ता इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने कहा, "बजरंग दल सामाजिक कल्याण, हिंदुओं की सुरक्षा और हिंदू संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए काम करता है और कांग्रेस ने उसकी तुलना पीएफआई से करके संगठन का अपमान किया है। अगर कांग्रेस मध्य प्रदेश की राजनीति में हमें घसीटना चाहती है तो हम उसे उसी तरह जवाब देंगे।"

लेकिन इस बयान के साथ ठाकुर ने कांग्रेस दफ्तर पर संगठन के कार्यकर्ताओं द्वारा किये गये हमले की बात से साफ इनकार किया और कहा कि बजरंग दल के कार्यकर्ता तोड़फोड़ में शामिल नहीं थे। उन्होंने दावा किया कि उपद्रव मचाने वाले कांग्रेसी कार्यकर्ता थे। वे हमारे समूह में घुसे और अपना चेहरा ढंकने के बाद तोड़फोड़ की।

टॅग्स :बजरंग दलकांग्रेसजबलपुरMadhya Pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

भारतमध्यप्रदेश: सीएम डॉ. यादव ने दिए शासन चलाने के मंत्र, कहा- भाषा में सौम्यता और निर्णय में दृढ़ता जरूरी

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार