लाइव न्यूज़ :

बजरा हादसा : भाजपा विधायक ने एफ्कॉन के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज करने की मांग की

By भाषा | Updated: May 22, 2021 17:27 IST

Open in App

मुंबई, 22 मई महाराष्ट्र भाजपा के नेता आशीष शेलार ने शनिवार को एफ्कॉन इंफ्रास्ट्रक्चर के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज करने की मांग की। इसी कंपनी का बजरा ‘पी-305’ गत सोमवार को (17 मई) को अरब सागर में उठे चक्रवाती तूफान ताउते की चपेट में आने के बाद डूब गया था और अबतक उसमें सवार करीब 60 लोगों की मौत होने की पुष्टि हो चुकी है।

इस बीच, इस हादसे में मरे 30 लोगों की पहचान करने के लिए पुलिस ने डीएनए जांच की पहल की है।

अखिल भारतीय नाविक संघ के प्रतिनिधियों की मुंबई के पुलिस आयुक्त हेमतंत नागरले से मुलाकात के बाद महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री ने पत्रकारों से बातचीत में यह भी आरोप लगाया कि राज्य सरकार और पुलिस कंपनी के मालिक को बचाने की कोशिश कर रही है।

उन्होंने कहा, ‘‘बजरा पी 305 के कैप्टन राकेश बल्लभ ने कर्मचारियों के जीवन को खतरे में डाला। इस मामले में मामला दर्ज किया गया लेकिन ऐसा लगाता है कि यह तथ्य नहीं है।कैसे पूरे हादसे के लिए केवल कैप्टन को जिम्मेदार ठहराया जा सकता है? ठेका प्राप्त करने वाली कंपनी अकेले इस हादसे के लिए जिम्मेदार है। ऐसा लगता है कि कंपनी इस स्थिति से बचने की कोशिश कर रही है। 80 जिंदगियों को खतरे में डॉलने के लिए कंपनी पर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया जाना चाहिए।’’

शेलार ने आरोप लगाया कि शिवसेना, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस की ‘महा विकास अघाडी’ सरकार हादसे का राजनीतिकरण कर रही है। उन्होंने यह आरोप गठबंधन द्वारा पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांगे जाने के बाद लगाया।

वहीं, मुंबई पुलिस शवों की पहचान सुनिश्चित करने के लिए डीएनए जांच का विकल्प अपना रही है।

मुंबई पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि नौसेना ने अबतक अरब सागर से 61 लाशें बरामद की हैं और स्थानीय पुलिस को सौंपे हैं।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने 28 पीड़ितों के शवों को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौप दिया है लेकिन 30 शवों की पहचान की जानी बाकी है क्योंकि कुछ सड़ चुकी हैं जबकि कुछ पर गहरे जख्म हैं।

उन्होंने कहा कि इसके मद्देनजर पुलिस ने शवों की डीएनए जांच कराने का फैसला किया है।

अधिकारी ने बताया कि शवों और करीबी रिश्तेदारों के रक्त नमूने एकत्र कर सांताक्रूज के कलीना स्थित फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला भेजे जा रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

क्रिकेट209 रन नहीं बचा सके गेंदबाज, सुनील गावस्कर ने कहा-सीएसके और धोनी को सोचना पड़ेगा, बॉलिंग में क्यों हो रहे फेल?, हर मैच में बनाना होगा 230 रन?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी