लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश के बाहुबली विधायक विजय मिश्रा व उनके बेटे पर रेप का केस दर्ज, युवती ने 2014 से शोषण करने का लगाया आरोप

By अनुराग आनंद | Updated: October 18, 2020 17:51 IST

भदोही जिले के ज्ञानपुर विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय विधायक विजय मिश्रा के खिलाफ पहले से ही कई संगीन मामले में केस दर्ज है।

Open in App
ठळक मुद्देइसी साल जुलाई माह में विकास दुबे इनकाउंटर के बाद यूपी पुलिस ने विजय मिश्रा पर गुंडा एक्ट में कार्रवाई की।युवती के बयान पर इस बार विजय मिश्रा के खिलाफ आईपीसी की धारा 376, 342, 506 के तहत केस दर्ज किया गया है।

नई दिल्ली:उत्तर प्रदेश के भदोही जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। मिल रही जानकारी के मुताबिक, जिले के निर्दलीय विधायक विजय मिश्रा व उनके बेटे समेत तीन लोगों पर रेप का केस दर्ज किया गया है। 

दरअसल, वाराणसी की एक युवती ने ज्ञानपुर विधानसभा सीट से विधायक विजय मिश्रा व उनके बेटे पर पिछले करीब 6 साल से शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है। 

युवती ने कहा कि 2014 में विधायक ने एक कार्यक्रम आयोजित किया था, जिसमें उसे गायन के लिए वाराणसी से बुलाया गया था। इस कार्यक्रम के दौरान जब लड़की कमरे में कपड़ा चेंज कर रही थी, इसी समय विधायक कमरे में आया और पहली बार उसका रेप किया। 

इसके बाद फोन करके विधायक युवती से गंदी बातें करता रहता था। यही नहीं उसे मिलने के लिए धमकी देकर बुलाता रहता था। विधायक ने युवती से कहा था कि किसी से बी बताओगी तो जान से मार देंगे। 

इसके साथ ही युवती ने इस मामले में विधायक के बेटे और एक अन्य को भी आरोपी बनाया है। विधायक के खिलाफ गोपीगंज थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। 

मिल रही जानकारी के मुताबिक, आईपीसी की धारा 376, 342, 506 के तहत आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। बता दें कि इससे पहले भी विधायक पर कई आरोप हैं। इसी साल जुलाई माह में विकास दुबे इनकाउंटर के बाद भदोही जिले के ज्ञानपुर विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय विधायक विजय मिश्रा के खिलाफ यूपी पुलिस ने गुंडा एक्ट की कार्रवाई की थी।

पुलिस ने विजय मिश्रा के खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्रवाई टोल प्लाजा के मालिक को धमकी देने के वायरल ऑडियो का स्वतः संज्ञान लेकर की थी। भदोही के औराई थाने में सिपाही ने बीट रपट लिखवाई, जिसके बाद मिश्रा पर 110 जी गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की गई थी। विधायक पहले से कई मामलों में आरोपी हैं।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशभदोहीरेपup police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह