लाइव न्यूज़ :

बाहुबली बृजेश सिंह ने जेल में बंद रहते हुए चुनाव हरवा दिया, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र से एमएलसी चुनाव हारे भाजपा प्रत्याशी ने लगाया बड़ा आरोप

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: April 12, 2022 19:27 IST

एमएलसी चुनाव में मिली हार के बाद वाराणसी से भाजपा के प्रत्याशी सुदामा पटेल ने अपनी हार के पीछे परोक्ष रूप से बृजेश सिंह को बड़ा कारण बताया है। सुदामा पटेल ने  कहा कि जब एक बड़े अपराधी यहां केंद्रीय कारागार में बंद रहेंगे तो हर हाल में चुनाव प्रभावित होगा।

Open in App
ठळक मुद्देएमएलसी चुनाव में पीएम नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी से भाजपा को हार का सामना करना पड़ा हैएमएलसी चुनाव में भाजपा प्रत्याशी सुदामा पटेल को अन्नपूर्णा सिंह ने बड़े अंतर से हरा दिया है अन्नपूर्णा सिंह वाराणसी की जेल में बंद पूर्वांचल के बाहुबली और पूर्व एमएलसी बृजेश सिंह की पत्नी हैं

वाराणसी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में संपन्न हुए स्थानीय प्राधिकारी एमएलसी चुनाव में भाजपा प्रत्याशी सुदामा पटेल को अन्नपूर्णा सिंह ने बड़े अंतर से हरा दिया है। अन्नपूर्णा सिंह वाराणसी के शिवपुर सेंट्रल जेल में बंद पूर्वांचल के बाहुबली और पूर्व एमएलसी बृजेश सिंह की पत्नी हैं।

चुनाव में मिली हार के बाद भाजपा प्रत्याशी सुदामा पटेल ने अपनी हार के पीछे परोक्ष रूप से बृजेश सिंह को बड़ा कारण बताया है। सुदामा पटेल ने  कहा कि जब एक बड़े अपराधी यहां केंद्रीय कारागार में बंद रहेंगे तो हर हाल में चुनाव प्रभावित होगा।

इसके साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें एमएलसी चुनाव में हराने के लिए धनबल और बाहुबल का भी जमकर इस्तेमाल किया गया।

भाजपा प्रत्याशी सुदामा पटेल ने अपनी पार्टी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वाराणसी जिला भाजपा की इकाई के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भी चुनाव में कोई सहयोग न देकर उन्हें हराने की साजिश रची है।

चुनाव नतीजे आने के बाद पहड़िया मंडी स्थित मतगणना स्थल पर बेहद मायूस दिखाई दे रहे सुदामा पटेल ने अपनी करारी हार को स्वीकार करते हुए कहा कि एक बड़े अपराधी केंद्रीय कारागार में बंद हैं और पूरा चुनाव उन्हीं के इर्द-गिर्द घूमता रहा।

पटेल ने कहा कि पक्का यह चुनाव प्रभावित हुआ है, लेकिन जीत-हार का फैसला तो ब्लॉक प्रमुख, बीडीसी और प्रधान भाई तय करते हैं। अब उनके उपर कितना दबाव या प्रभाव का इस्तेमाल किया गया ये तो उन्हीं पर डिपेंड करता है।

काफी निराश स्वर में सुदामा पटेल ने कहा, "मुझे पूरी उम्मीद थी कि मैं यह चुनाव जीतूंगा, लेकिन चुनाव पर कहीं न कहीं अन्य तरह का दबाव था। अब जनता खुद समझदार है, वो सब समझ रही है।"

जब सुदामा पटेल से पूछा गया कि क्या बृजेश सिंह को योगी आदित्यनाथ के बुलडोजर से डर नहीं लगता है। अखिर आप किस आधार पर कह रहे हैं कि बृजेश सिंह ने सेंट्रल जेल से चुनाव को प्रभावित किया। इसके जवाब में सुदामा पटेल ने कहा, "ये सरकार जाने और उनकी माया जाने। हम तो एमएलसी चुनाव में महज एक प्रत्याशी थे, हमारा काम तो केवल वोट मांगना था।" 

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हमारे दल के समर्थित प्रधान और बीडीसी ने तो हमारे पक्ष में ही वोट किया होगा क्योंकि सभी लोग मोदी जी की लोकप्रियता में विश्वास रखते हैं। लेकिन उसके बाद भी सच्चाई तो यही है कि हम चुनाव हार गये।

मालूम हो कि वाराणसी एमएलसी चुनाव में निर्दल प्रत्याशी और पूर्व एमएलसी बृजेश सिंह की पत्नी अन्नपूर्णा सिंह ने 4234 मत मिले हैं, वहीं सपा के उमेश यादव 345 वोट पाकर दूसरे नंबर पर रहे और भाजपा प्रत्याशी सुदामा पटेल 170 मत पाकर तीसरे नंबर पर रहे।

जबकि भाजपा ने अभी हाल में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव 2022 में वाराणसी की सभी आठों विधानसभा सीट पर कब्जा किया था और वाराणसी से योगी मंत्रीमंडल में कुल तीन मंत्री भी शामिल हैं। उसके बाद भी भाजपा के गढ़ कहे जाने वाले वाराणसी से भाजपा प्रत्याशी की हार चौंकाने वाली बात मानी जा रही है। 

टॅग्स :वाराणसीBJPयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतUP: पंचायत चुनाव, ओबीसी आयोग, मेट्रो प्रोजेक्ट एवं अन्य मुद्दों को लेकर योगी मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले

भारत'नमाज पढ़नी है, आप शिफ्ट में पढ़िए...प्यार से मानेंगे ठीक है, नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाएंगे': एक कार्यक्रम में बोले यूपी सीएम योगी | VIDEO

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह