लाइव न्यूज़ :

बच्चे की गर्दन पकड़कर खींचकर ले जा रहा था भेड़िया, मां ने जान पर खेल कर बचा ली जान, बहराइच में 6 दिन की शांति के बाद फिर आतंक

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: September 2, 2024 12:44 IST

जिलाधिकारी मोनिका रानी ने बताया है कि हमलावर भेड़िए अब नये गांवों में हमले कर रहे हैं। चार पांच दिन के अंतराल पर घटनाएं हो रही हैं। रानी के अनुसार, जिन गांवों में पहले घटना हुई है वहां और आसपास के गांवों में बड़ी संख्या में पुलिस, प्रशासन, पीएसी, वन विभाग के लोग लगे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देबहराइच की महसी तहसील में भेड़ियों का आतंक कम नहीं हो रहा हैभेड़िये अब नये इलाकों में हमले कर रहे हैंबहराईच क्षेत्र में भेड़ियों के हमलों में आठ लोग मारे गए हैं, जिनमें से सात बच्चे हैं

लखनऊ:उत्तर प्रदेश के बहराइच की महसी तहसील में  भेड़ियों का आतंक कम नहीं हो रहा है। पिछले 6 दिनों से शांत रहने के बाद रविवार रात को आतंक का पर्याय बने भेड़ियों ने फिर हमला बोला। भेड़िये अब नये इलाकों में हमले कर रहे हैं। रविवार रात भेड़िये ने एक छह साल के बच्चे को उसकी गर्दन से खींचकर ले जाने की कोशिश की लेकिन मां के साहस ने बच्चे को बचा लिया।

ये मामला हरदी गांव का है। गुड़िया अपने घर के बरामदे में खाट पर अपने  बेटे पारस के साथ बैठी थी, तभी भेड़िया उन पर झपटा और बच्चे को निशाना बनाया। पारस भाग्यशाली था कि गर्दन भेड़िये के जबड़े में होने के बाद भी बच गया। मां गुड़िया के अनुसार जब वह उठी तो देखा कि  लड़का जानवर के जबड़े में है। इस समय गुड़िया ने साहस से काम लिया और जितनी ताकत जुटा सकती थी उतनी ताकत से अपने बेटे को खींच लिया। मदद के लिए मेरे चिल्लाने से अन्य लोग सतर्क हो गए और भेड़िया अंधेरे में गायब हो गया। बच्चे का इलाज गांव के निकट महसी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। 

बता दें कि मार्च के बाद से, बहराईच क्षेत्र में भेड़ियों के हमलों में आठ लोग मारे गए हैं, जिनमें से सात बच्चे हैं। 20 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। ऐसे ही एक हमले में  26 जुलाई को इसी इलाके में सात वर्षीय लड़के अयांश को उसकी सोती हुई मां से छीनने के बाद भेड़िये ने मार दिया था।

रविवार, 1 सितंबर की रात एक बार फिर बहराईच के लोगों के लिए आतंक बन कर आई। भेड़ियों के अलग—अलग हमलों में ढाई साल की एक बच्ची की मौत हो गयी और एक बुजुर्ग महिला गम्भीर रूप से घायल हो गयी। जुलाई से अब तक हिंसक वन्य जीव के हमलों से मौत की यह आठवीं घटना है। 

महसी तहसील क्षेत्र के हरदी थाना इलाके में गरेठी गुरूदत्त सिंह के नव्वन गरेठी मजरे में एक/दो सितंबर की रात घर में मां के साथ सो रही ढाई साल की बच्ची अंजलि को भेड़िया उठा गया। चीख सुनने पर परिजन उसके पीछे भागे, लेकिन कोई पता नहीं चल सका। तलाश करने पर गांव से एक किलोमीटर की दूरी पर अंजलि का क्षत—विक्षत शव पाया गया।

जिलाधिकारी मोनिका रानी ने बताया है कि हमलावर भेड़िए अब नये गांवों में हमले कर रहे हैं। चार पांच दिन के अंतराल पर घटनाएं हो रही हैं। रानी के अनुसार, जिन गांवों में पहले घटना हुई है वहां और आसपास के गांवों में बड़ी संख्या में पुलिस, प्रशासन, पीएसी, वन विभाग के लोग लगे हैं। चार भेड़िए पकड़े भी गये हैं। 

टॅग्स :बहराइचउत्तर प्रदेशForest Department
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप