लाइव न्यूज़ :

बदनौर ने पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ प्रशासक का पद छोड़ा

By भाषा | Updated: August 30, 2021 22:31 IST

Open in App

वीपी सिंह बदनौर ने सोमवार को पांच साल का कार्यकाल पूरा होने के बाद पंजाब के राज्यपाल और चंड़ीगढ़ के प्रशासक का कार्यभार छोड़ दिया। वहीं, तमिलनाडु के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित को पंजाब और केंद्र शासित प्रदेश चंड़ीगढ़ का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। बदनौर ने 22 अगस्त 2016 को पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक का कार्यभार संभाला था। यहां जारी आधिकारिक बयान के मुताबिक बदनौर ने अपने विदाई भाषण में कहा कि वह पंजाब राजभवन, पंजाब सरकार और केंद्र शासित प्रशासन के अधिकारियों का पांच साल तक मिले पूरे समर्थन और सहयोग के लिए ऋणी रहेंगे। उन्होंने पंजाब और चंडीगढ़ के लोगों को भी प्यार और अपनापन देने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मौके पर बदनौर को कॉफी टेबल बुक ‘द राजभवन पंजाब- ग्लोरियस जर्नी’ भेंट की गयी जिसका विमोचन पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने किया। इस किताब में वर्ष 1947 से अबतक के पंजाब के राज्यपालों की सूचना और सभी अहम कार्यक्रमों की जानकारी दर्ज है। इस बीच, पंजाब सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर फेरबदल करते हुए तत्काल प्रभाव से सोमवार को चार आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया। आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के वरिष्ठ अधिकारी अनुराग वर्मा को गृह एवं न्याय मामलों का प्रधान सचिव नियुक्त किया है। अन्य वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अनुराग अग्रवाल को ऊर्जा विभाग में बतौर अतिरिक्त मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है। वह नवीनीकरण ऊर्जा स्रोत विभाग में अतिरिक्त मुख्य सचिव का पद, पंजाब स्टेट ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन लिमिटेड में अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक और विज्ञान प्रौद्योगिक एवं पर्यावरण विभाग में अतिरिक्त मुख्य सचिव का पद भी संभालेंगे। प्रवक्ता के मुताबिक रमेश कुमार को तकनीकी शिक्षा और औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग में प्रधान सचिव और विवेक प्रताप सिंह को कार्मिक विभाग में प्रधान सचिव बनाया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयह केवल सामान्य सी धूर्तता नहीं बल्कि राष्ट्रद्रोह है!

भारतएक राष्ट्रीय सपने की राह में सरकारी व्यवधान

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

भारतEnergy Crisis: तेल-गैस सप्लाई सुचारू रखने के लिए सरकार का बड़ा कदम, तेल कंपनियों के लिए 'डेटा शेयरिंग' अनिवार्य

भारतपरमाणु ऊर्जा का उत्पादन बढ़ाने के साथ जवाबदेही भी जरूरी

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल