लाइव न्यूज़ :

बाबरी मस्जिद-राम जन्म भूमि मामलाः मुख्य वादी में शामिल इकबाल अंसारी पर महिला ने किया हमला, सुरक्षाकर्मी ने बचाया

By भाषा | Updated: September 3, 2019 18:35 IST

अंसारी ने बताया, ‘‘ इसके बाद उन्होंने मुझ पर हमला किया, लेकिन मेरे सुरक्षा कर्मी ने मुझे बचा लिया।’’ उन्होंने कहा कि उन्हें हमले में चोट नहीं आई है। फैज़ाबाद के पुलिस अधीक्षक (नगर) विजय पाल सिंह ने कहा, ‘‘ हमने उन्हें हिरासत में ले लिया है।’’ जब उनसे पूछा गया कि क्या पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है तो उन्होंने कहा, ‘‘ मैं आपको बता दूंगा।’’

Open in App
ठळक मुद्देउन्होंने कहा, ‘‘ महिला ने वर्तिका सिंह के तौर पर खुद का परिचय दिया और दावा किया कि वह अंतरराष्ट्रीय शूटर है।उन्होंने मुझसे कहा कि मैं विवाद में से अपना दावा वापस ले लूं और ऐसा नहीं करने पर उसने धमकी दी कि वह मुझे गोली मार देगी।

बाबरी मस्जिद-राम जन्म भूमि मामले में मुख्य वादियों में शामिल इकबाल अंसारी पर मंगलवार को उनके पर ही कथित रूप से हमला किया गया।

अंसारी ने दावा किया कि उन्हें धमकी दी गई है कि अगर उन्होंने मामला वापस नहीं लिया तो उनकी हत्या कर दी जाएगी। उनके सुरक्षाकर्मी ने उन्हें हमलावरों से बचाया। पुलिस ने हमलावरों को हिरासत में ले लिया है। अंसारी ने बताया कि मंगलवार दोपहर एक व्यक्ति और महिला उनके आवास पर आए।

उन्होंने कहा, ‘‘ महिला ने वर्तिका सिंह के तौर पर खुद का परिचय दिया और दावा किया कि वह अंतरराष्ट्रीय शूटर है। उन्होंने मुझसे कहा कि मैं विवाद में से अपना दावा वापस ले लूं और ऐसा नहीं करने पर उसने धमकी दी कि वह मुझे गोली मार देगी।’

अंसारी ने बताया, ‘‘ इसके बाद उन्होंने मुझ पर हमला किया, लेकिन मेरे सुरक्षा कर्मी ने मुझे बचा लिया।’’ उन्होंने कहा कि उन्हें हमले में चोट नहीं आई है। फैज़ाबाद के पुलिस अधीक्षक (नगर) विजय पाल सिंह ने कहा, ‘‘ हमने उन्हें हिरासत में ले लिया है।’’ जब उनसे पूछा गया कि क्या पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है तो उन्होंने कहा, ‘‘ मैं आपको बता दूंगा।’’

गौरतलब है कि उच्चतम न्यायालय ने राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद भूमि विवाद में सुन्नी वक्फ बोर्ड और अन्य मुस्लिम पक्षकारों की तरफ से मुकदमा लड़ने पर वरिष्ठ वकील राजीव धवन को कथित रूप से धमकाने पर दो व्यक्तियों से जवाब तलब किया है।

टॅग्स :अयोध्या विवादअयोध्यासुप्रीम कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतदिल्ली बार काउंसिल चुनावः मतगणना पर रोक, प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत ने कहा- न्यायालय फैसला नहीं सुनाता, तब तक मतपत्रों की गिनती स्थगित

भारतकभी किसी के विचारों पर आत्मावलोकन भी तो हो!

भारतCJI सूर्यकांत ने अपने बेरोज़गार युवाओं की तुलना 'कॉकरोच' से करने वाले बयान पर दी सफाई

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज