लाइव न्यूज़ :

बाबरी मामला: सीबीआई की विशेष अदालत में आडवाणी का बयान 24 जुलाई को और जोशी का 23 जुलाई को होगा दर्ज

By भाषा | Updated: July 21, 2020 04:55 IST

सीबीआई की विशेष अदालत में लगभग 92 वर्षीय आडवाणी का बयान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए दर्ज किया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देन्यायाधीश ने अपने आदेश में भाजपा नेता मुरली मनोहर जोशी के बयान दर्ज करने की तारीख 23 जुलाई तय की है।अदालत ने मामले के एक अन्य अभियुक्त सतीश प्रधान के बयान दर्ज करने की तारीख 22 जुलाई निर्धारित की है।

लखनऊ: बाबरी मस्जिद ढहाये जाने के मामले की सुनवायी कर रही सीबीआई की विशेष अदालत ने पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी का बयान दर्ज करने की तारीख 24 जुलाई तय की है। विशेष न्यायाधीश एस के यादव ने अपने आदेश में कहा कि पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी का अपराध प्रक्रिया संहिता की धारा 313 के तहत बयान 24 जुलाई को दर्ज किया जाएगा।

लगभग 92 वर्षीय आडवाणी का यह बयान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए दर्ज किया जाएगा। न्यायाधीश ने अपने आदेश में भाजपा नेता मुरली मनोहर जोशी के बयान दर्ज करने की तारीख 23 जुलाई तय की है। अदालत ने मामले के एक अन्य अभियुक्त सतीश प्रधान के बयान दर्ज करने की तारीख 22 जुलाई निर्धारित की है।

विशेष अदालत ने सोमवार को आरोपी सुधीर कक्कड का बयान दर्ज किया, वह व्यक्तिगत रूप से अदालत में पेश हुए। हालांकि उन्होंने पहले वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए बयान दर्ज कराने की इच्छा जतायी थी। अन्य अभियुक्तों की तरह कक्कड़ ने भी खुद को निर्दोष बताते हुए आरोप लगाया कि कांग्रेस की तत्कालीन केंद्र सरकार ने उन्हें इस मामले में राजनीतिक बदले की भावना से फंसाया है।

अदालत मंगलवार को इस मामले के एक अन्य अभियुक्त रामचंद्र खत्री का बयान दर्ज करेगी विशेष सीबीआई अदालत बाबरी मस्जिद विध्वंस मामले के 32 आरोपियों के इन दिनों बयान दर्ज कर रही है। वह उच्चतम न्यायालय द्वारा मामले की सुनवाई 31 अगस्त तक पूरी करने के निर्देश के अनुपालन में मामले की रोजाना सुनवाई कर रही है। 

टॅग्स :बाबरी मस्जिद विवादमुरली मनोहर जोशीसीबीआई
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारतपूर्व सांसद विजय दर्डा और देवेंद्र दर्डा कोयला खदान आवंटन मामले में बरी

क्राइम अलर्ट200 नहीं 1500 करोड़ रुपये का मालिक जालसाज अशोक खरात?, कई बैंक खाते सील, विशेष जांच दल ने जमीन, भूखंड, फ्लैट और वाहनों की जानकारी मांगी

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

भारतदिल्ली हाईकोर्ट ने केजरीवाल, सिसोदिया समेत 12 लोगों को जारी किया नोटिस, आबकारी नीति मामले में सीबीआई ने दायर की याचिका

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप