लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव: बीजेपी के युवा तुर्क तेजस्वी सूर्या का मुकाबला कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बीके हरिप्रसाद से होगा

By भाषा | Updated: April 8, 2019 19:48 IST

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा नेता और दिवंगत केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार इस सीट से 1996 से जीतते आ रहे थे।पार्टी अध्यक्ष अमित शाह के रोड शो के बाद चीजें बदल गयी हैं।

कर्नाटक के बेंगलुरू लोकसभा क्षेत्र में हाई प्रोफाइल संघर्ष के लिए मैदान सज कर तैयार है और भाजपा का गढ़ माने जाने वाले इस क्षेत्र में भगवा पार्टी ने युवा तेजस्वी सूर्या को मैदान में उतारा है जहां उनका मुकाबला कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बी के हरिप्रसाद से होगा।

भाजपा नेता और दिवंगत केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार इस सीट से 1996 से जीतते आ रहे थे । पिछले साल उनका निधन हो गया था । इसके बाद भाजपा ने अधिवक्ता एवं पार्टी की युवा शाखा के नेता सूर्या (28) को इस सीट पर उतारा है। इस सीट पर भाजपा उम्मीदवार के चयन ने पार्टी में बहुत लोगों को चौंका दिया है क्योंकि उन्हें उम्मीद थी कि आम चुनाव में कुमार की पत्नी तेजस्विनी अनंत कुमार को टिकट मिलेगा।

पर्चा दाखिल करने के दौरान पार्टी के भीतर मतभेदों की खबरों को खारिज करते हुए सूर्या ने उम्मीद जतायी कि भाजपा यह सीट इस चुनाव में भी बरकरार रखेगी। सूर्या ने कहा, ‘‘जब नयी व्यवस्था बनती है तो चीजों को ठीक होने में थोड़ा समय लगता है । पार्टी अध्यक्ष अमित शाह के रोड शो के बाद चीजें बदल गयी हैं ।

पार्टी के वरिष्ठ नेता वी सोमन्ना और अशोक का मुझे समर्थन और आशीर्वाद मिल रहा है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘वे लोग भी मेरे लिए प्रचार कर रहे हैं । मैं लोगों से उम्मीद कर रहा हूं कि वे (प्रधानमंत्री नरेंद्र) मोदी के पक्ष में मतदान करेंगे और मुझे पार्टी में मतभेदों के बारे में मीडिया रिपोर्ट्स की कोई परवाह नहीं है ।’’

कांग्रेस ने पिछले आम चुनाव में इस सीट से इंफोसिस के सह संस्थापक नंदन नीलेकणी को मैदान में उतारा था । कुमार के 57 प्रतिशत मत के मुकाबले नीलेकणी ने 36 फीसदी से अधिक मत हासिल किये थे । कुमार के बारे में यह माना जाता था कि वह उदारवादी भगवा नेता हैं । ब्राह्मणों एवं बोकालिंगा समुदाय तक उनकी पहुंच की क्षमता के कारण ही उन्हें जीत हासिल हुई थी । इस क्षेत्र में कुल 22.16 लाख मतदाता हैं और दोनों ही समुदाय की संख्या दस दस फीसदी है ।

सूर्या राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की विचारधारा से प्रभावित हैं और वह हिंदू समर्थित बयान देने में तनिक भी नहीं हिचकिचाते । सूर्या अपनी जीत के प्रति आश्वस्त हैं और उनका मानना है कि भाजपा की जीत तय है क्योंकि बेंगलुरू दक्षिण के आठ विधानसभा क्षेत्रों में से पार्टी के पांच विधायक हैं ।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं इस बात से आश्वस्त हूं कि भाजपा इस निर्वाचन क्षेत्र में जीत हासिल करेगी, जहां आठ विधानसभा क्षेत्र हैं । मुझे जाति आधारित और रणनीति आधारित राजनीति में कोई भरोसा नहीं है लेकिन जातिगत व्यवस्था यहां हमारे पक्ष में है ।’’

भाजपा उम्मीदवार ने कहा, ‘‘उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार इस लोकसभा क्षेत्र में साढे पांच लाख ब्राह्मण, साढे चार लाख बोकालिंगा, तीन लाख मुस्लिम और लगभग एक लाख ईसाई, दलित, आदिवासी और मतदाता हैं ।’’ दूसरी ओर, पिछड़े वर्ग से आने वाले हरिप्रसाद कांग्रेस की जीत के प्रति आश्वस्त हैं क्योंकि भाजपा की अगुवाई वाली राजग सरकार से लोग दुखी हैं और इससे उनकी पार्टी को लाभ मिलेगा ।

उन्होंने प्रेट्र से कहा, ‘‘मैं इस बात से आश्वस्त हूं कि मतदाता समुदाय से ऊपर उठकर मेरी पार्टी के पक्ष में मतदान करेंगे । नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली सरकार से लोग दुखी हैं ।’’ उन्होंने कहा कि दो करोड़ नौकरियों के सृजन और कालेधन को वापस लाने सहित सरकार अपने वादे को पूरा करने में विफल रही है । क्षेत्र में पिछड़ा वर्ग के 40 प्रतिशत मत हैं जबकि मुस्लिम और दलितों का 30 फीसदी वोट है ।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीअमित शाहकर्नाटक
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज