लाइव न्यूज़ :

'बयानवीर' आजम खान जया प्रदा से लेकर गांधी परिवार तक को नहीं छोड़ा, पढ़ें 5 विवादित बयान

By पल्लवी कुमारी | Updated: April 17, 2019 17:42 IST

आजम खान समाजवादी पार्टी के नेता हैं।  1980 से ये सक्रिय राजनीति में हैं। 1980 में आजम खान ने रामपुर सीट से जनता पार्टी (सेकुलर) के टिकट पर चुनाव लड़े और जीत थे।

Open in App
ठळक मुद्देआजम खान 9 बार विधायक और 5 बार यूपी सरकार में मंत्री रह चुके हैं। 1996 से लेकर 2002 तक आजम खान राज्यसभा के सदस्य भी रह चुके हैं।

आजम खान उत्तर प्रदेश के एक ऐसे नेता हैं, जो हमेशा ही किसी न किसी बयान को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। लोकसभा चुनाव 2019 के प्रचार के दौरान बिना नाम लिए उन्होंने जया प्रदा को लेकर विवादित बयान दिया।  उत्तर प्रदेश की रामपुर सीट से सपा प्रत्याशी आजम खान अपनी प्रतिद्वंद्वी बीजेपी उम्मीदवार जया प्रदा के खिलाफ कथित रूप से बेहद व्यक्तिगत अभद्र टिप्पणी किए जाने का एक वीडियो सामने आया था। वीडियो के मुताबिक रामपुर में एक चुनावी सभा में आजम खान ने कहा था "रामपुर वालों, उत्तर प्रदेश वालों, हिंदुस्तान वालों! उसकी असलियत समझने में आपको 17 बरस लग गए। मैं 17 दिन में पहचान गया कि इनके नीचे का जो अंडरवियर है वह भी खाकी रंग का है। मैं 17 दिन में पहचान गया, आपको पहचानने में 17 बरस लगे, 17 बरस।"  

आजम खान ने इस वीडियो में जया प्रदा का नाम नहीं लिया था लेकिन ये पहला मौका नहीं था जब आजम खान ने इस तरह के विवादित बयान दिए हो। आजम खान ने पिछली लोकसभा चुनाव 2014 में कई ऐसे बयान दिए थे, जो चर्चा में आए थे। आइए देखते हैं आजम खान के बयानों पर कब-कब मचा बवाल? 

1. जब भैंसों की चोरी को लेकर किया हंगामा 

आजम खान का सबसे विवादित मामला 2014 में उनकी भैंस की चोरी का था, जब वह यूपी में मंत्री थे। उनके फार्महाउस से सात भैंसों की चोरी हो गई थी। जिसके बाद जिले की पूरी पुलिस मशीनरी को कथित तौर पर मामले की जांच करने के लिए मजबूर किया गया था। यहां तक ​​कि स्निफर डॉग का भी इस्तेमाल किया गया था। वह गलत सुरक्षा प्राथमिकताओं के लिए मजाक का पात्र बन गया था। पुलिस ने आखिरकार सात भैंसों का पता लगाया जो उनके फार्महाउस से चुराई गई थीं। हालांकि, घटना को अंजाम देने वाले रात्रि गश्त पर निकले तीन स्थानीय पुलिसकर्मियों को उनके पद से हटा दिया गया और वापस पुलिस लाइंस भेज दिया गया था।

2- कारगिल युद्ध पर दिया सांप्रदायिक बयान 

 2014 में गाजियाबाद की एक चुनावी रैली में आजम खान ने कारगिल युद्ध पर सांप्रदायिक टिप्पणी करके विवाद पैदा कर दिया था। आजम खान ने कहा, "जो लोग कारगिल में जंग में लड़े थे, वे हिंदू सैनिक नहीं थे। वास्तव में जो हमारी जीत के लिए लड़े थे, वे मुस्लिम सैनिक थे।" 

3- संजय गांधी और राजीव गांधी पर दिया विवादित बयान 

 2014 में लोकसभा चुनाव के प्रचार अभियान के दौरान आजम खान ने कहा,  संजय गांधी और राजीव गांधी को आपातकाल के दौरान "जबरन" और अयोध्या में विवादित स्थल पर 'शिलान्यास' के लिए भगवान द्वारा दंडित किया गया था। बिजनौर में एक चुनावी रैली में खान ने कहा, "राजीव गांधी ने बाबरी मस्जिद के द्वार खोलने का आदेश दिया था, जबकि संजय गांधी ने जबरदस्त तरीके से पुरुष नसबंदी कार्यक्रम कराया और दोनों को अल्लाह (ईश्वर) से सजा मिली।" 1980 में दिल्ली में एक हवाई दुर्घटना में संजय गांधी की मृत्यु हो गई, जबकि 21 मई, 1991 को चेन्नई के पास राजीव गांधी की हत्या कर दी गई।

4- दादरी हत्याकांड पर विवादित बयान

- दादरी हत्याकांड पर विवादित बयान देते हुए कहा आजम ने कहा था कि गोभक्त आज के बाद किसी भी होटल के मीनू में बीफ का दाम न लिखने दे। अगर ऐसा होता है तो सभी फाइव स्टार होटल को बाबरी मस्जिद जैसे तोड़ दिया जाएगा। 

5- पीएम मोदी को लेकर दिया बयान 

आजम खान ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के को लेकर विवादित बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि कुत्ते के बच्चे के बड़े भाई हमें तुम्हारा गम नहीं चाहिए। दरअसल मोदी ने एक इंटरव्यू में एक विदेशी मैग्जीन के एक सवाल के जवाब में कहा था, कि अगर आपकी कार के नीचे कुत्ते का बच्चा भी आता है तो दुख होता है। आजम ने मोदी के कुत्ते वाले बयान को मुस्लिमों से जोड़ते हुए ये विवादित बयान दिया था।

आजम खान परिचय

आजम खान समाजवादी पार्टी के नेता हैं।  1980 से ये सक्रिय राजनीति में हैं। 1980 में आजम खान ने रामपुर सीट से जनता पार्टी (सेकुलर) के टिकट पर चुनाव लड़े और जीत थे। 1996 से लेकर 2002 तक आजम खान राज्यसभा के सदस्य भी रह चुके हैं। आजम खान 9 बार विधायक और 5 बार यूपी सरकार में मंत्री रह चुके हैं। आजम खान का जन्म 14 अगस्त 1948 को रामपुर में हुआ था। रामपुर के डिग्री कॉलेज से स्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद वे अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की। छात्र जीवन से ही वो राजनीति में हैं।

टॅग्स :आज़म खानरामपुरजयाप्रदाराजीव गाँधीउत्तर प्रदेशसमाजवादी पार्टीलोकसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो