लाइव न्यूज़ :

आजादी का अमृत महोत्सव: दिल्ली अग्निशमन सेवा ने कनॉट प्लेस में साइकिल रैली आयोजित की

By भाषा | Updated: August 30, 2021 13:28 IST

Open in App

दिल्ली अग्निशमन सेवा के दमकल कर्मियों ने सोमवार को सुबह यहां कनॉट प्लेस में 'आजादी का अमृत महोत्सव' के तहत आयोजित साइकिल रैली में भाग लिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। कार्यक्रम में दमकल नियंत्रण कक्ष के अधिकारियों ने भी भाग लिया।दिल्ली अग्निशमन सेवा के निदेशक अतुल गर्ग ने कनॉट प्लेस में एकत्रित बल को संबोधित करते हुए कहा कि स्वतंत्र भारत में कई विभागों का गठन किया गया था। उनमें से प्रत्येक को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गई थीं। दमकल विभाग को आग और अन्य आपात स्थितियों में नागरिकों के जीवन और संपत्ति की रक्षा की सबसे अच्छी जिम्मेदारी दी गई थी। उन्होंने कहा ‘‘यह गर्व की बात है कि सभी बहादुर दमकल कर्मी और नियंत्रण कक्ष के अधिकारी, ध्येय वाक्य ‘‘हम बचाने का काम करते हैं’’ के अनुसार, कंधे से कंधा मिला कर अथक परिश्रम कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi: भजनपुरा में घर में खड़ी बाइक में लगी आग, जान बचाने के लिए पहली मंजिल से कूदे 4 लोग, हुए घायल

क्राइम अलर्टपत्नी, 5 बेटा, 1 बेटी, 4 बहु और 7 नाती-पोतों के साथ 4 मंजिला इमारत में रहते थे व्यवसायी राजेंद्र कश्यप?, देखते ही देखते 9 की जान?

क्राइम अलर्टपालम आगः 3 बच्चे सहित 9 लोग जिंदा जले?, बहुमंजिला आवासीय इमारत में आग और पूरा परिवार खत्म, देखिए वीडियो

भारतDelhi: आग की लपटें और लोगों की बचाने की कोशिश..., पालम में इमारत अग्निकांड में 7 लोग झुलसे, वीडियो वायरल

भारतDelhi Fire Accident: बीजेपी सांसद रवि शंकर प्रसाद के आवास पर लगी आग, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड टीम

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?