लाइव न्यूज़ :

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्टः दिल्ली में 10-11 नवंबर को संतों की बैठक, 11 करोड़ परिवार से संपर्क

By भाषा | Updated: October 3, 2020 16:03 IST

सभी संत पांच अगस्त को प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में नहीं आ सके। जिन्हें नहीं बुलाया गया, वे नाराज हैं। दिल्ली की बैठक में 300 प्रमुख संतों को बुलाने का विचार है। वहां उनकी नाराजगी दूर हो जाएगी।

Open in App
ठळक मुद्दे एक संत का कहना है कि 11 करोड़ परिवारों से संपर्क स्थापित किया जाए।विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चंपत राय ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण तीन वर्ष में पूरा होने की उम्मीद है।70 एकड़ जमीन में मंदिर परिसर पांच एकड़ का होगा, जबकि शेष 65 एकड़ क्षेत्र में अन्य निर्माण होंगे।

प्रयागराजः श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण के लिए धन कहां से आए, इस संबंध में विचार के लिए दिल्ली में 10-11 नवंबर को संतों की बैठक बुलाई गई है।

यहां विश्व हिंदू परिषद के कार्यालय में संवाददाताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि एक संत का कहना है कि 11 करोड़ परिवारों से संपर्क स्थापित किया जाए। आगामी बैठक में इस विचार पर चर्चा की जाएगी। उन्होंने कहा कि देश के हजारों साधु संतों की राम मंदिर आंदोलन में भागीदारी रही है। सभी संत पांच अगस्त को प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में नहीं आ सके। जिन्हें नहीं बुलाया गया, वे नाराज हैं। दिल्ली की बैठक में 300 प्रमुख संतों को बुलाने का विचार है। वहां उनकी नाराजगी दूर हो जाएगी।

विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चंपत राय ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण तीन वर्ष में पूरा होने की उम्मीद है। मंदिर का निर्माण तीन एकड़ में किया जाएगा और मंदिर के चारों ओर जो परकोटा बनेगा, वह लगभग पांच एकड़ जमीन को कवर करेगा। राय ने बताया कि श्री रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को मिली 70 एकड़ जमीन में मंदिर परिसर पांच एकड़ का होगा, जबकि शेष 65 एकड़ क्षेत्र में अन्य निर्माण होंगे। पहले चरण में केवल मंदिर पर ध्यान दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि अभी मंदिर की नींव पर काम चल रहा है। लार्सन एंड टुब्रो ने इस कार्य के लिए आईआईटी चेन्नई और रुड़की स्थित केंद्रीय भवन अनुसंधान संस्थान को अपने साथ जोड़ा है। नींव भूकंप रोधी हो, इसपर काम चल रहा है। राय ने बताया कि परीक्षण के तौर पर दो स्थानों पर पाइलिंग (जमीन के भीतर कुआं खोदकर कंकरीट भरना) की गई है। इसकी भार वहन क्षमता जांचने के बाद मंदिर निर्माण क्षेत्र में 1,200 पाइलिंग होगी। एक पाइलिंग का घेरा एक मीटर होगा और इसकी गहराई 100 फुट की होगी।

उन्होंने बताया कि इस पाइलिंग पर पांच फुट मोटा प्लेटफॉर्म बनाया जाएगा जिसे पत्थरों से 16.5 फुट ऊंचाई दी जाएगी। फिर मंदिर बनना शुरू होगा। 1,200 पाइलिंग का नक्शा जमा किया गया है। मंदिर का नक्शा पहले ही पास हो चुका है। ट्रस्ट के महासचिव ने बताया कि एलएंडटी के सभी इंजीनियर निर्माण क्षेत्र पहुंच गए हैं जिनमें पाइलिंग के इंजीनियर, डिजाइन के इंजीनियर शामिल हैं। सीमेंट की आयु बढ़ाने के लिए सीमेंट में राख और अभ्रक मिलाने पर अध्ययन चल रहा है। 

टॅग्स :राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद विवाद मामलाअयोध्याउत्तर प्रदेशवीएचपीराम जन्मभूमि
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर