लाइव न्यूज़ :

Ram Mandir Pran Pratishtha Live: देहरादून में डेढ़ लाख से अधिक दीप प्रज्वलित, जय-जय श्री राम-जय-जय सीता राम, सीएम धामी ने गौ सेवा की और रामचरितमानस का पाठ किया, देखें वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: January 22, 2024 08:37 IST

Ayodhya Ram Mandir Pran Pratishtha:  देहरादून के परेड ग्राउंड में दीपोत्सव के दौरान मिट्टी के दीयों की मदद से 'जय श्री राम' शब्द लिखे गए और धनुष-बाण बनाए गए।

Open in App
ठळक मुद्देदीपोत्सव कार्यक्रम में डेढ़ लाख से अधिक दीप प्रज्वलित किए गए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी पहुंचे और उनके साथ स्वयं भी दीप जलाए।रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की शुभकामनाएं देते हुए राम भजन भी गाये।

Ayodhya Ram Mandir Pran Pratishtha: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज रामलला की प्राणप्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर सरकारी आवास स्थित मंदिर में पूजा-अर्चना की और श्री रामचरितमानस का पाठ किया। उन्होंने गौ सेवा भी की। देहरादून के परेड ग्राउंड में दीपोत्सव के दौरान मिट्टी के दीयों की मदद से 'जय श्री राम' शब्द लिखे गए और धनुष-बाण बनाए गए।

अयोध्या स्थित राम मंदिर में रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की पूर्व संध्या पर उत्तराखंड के देहरादून में आयोजित दीपोत्सव कार्यक्रम में डेढ़ लाख से अधिक दीप प्रज्वलित किए गए। परेड ग्राउंड में शाम को आयोजित इस कार्यक्रम में लोगों के बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी पहुंचे और उनके साथ स्वयं भी दीप जलाए।

सभी देश और प्रदेशवासियों को रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने राम भजन भी गाये। उन्होंने कहा कि एक लंबे इंतजार के बाद रामलला के अपनी जन्मभूमि में विराजमान होने का शुभ अवसर आया है और इस सौभाग्य भरे क्षण के हम सभी साक्षी होंगे।

उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में माताओं और बहनों ने दीपोत्सव कार्यक्रम में आकर भगवान राम के प्रति अपनी आस्था दिखाई है और जन-जन के सहयोग एवं भक्ति के कारण डेढ़ लाख से अधिक दीप प्रज्वलित किए गए हैं । मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘हम भगवान राम की कृपा से इस भव्य दीपोत्सव में शामिल हुए हैं।’’ उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में राम मंदिर बनाए जाने का मार्ग प्रशस्त हुआ है।

उन्होंने सोशल मीडिया पर दीपोत्सव का वीडियो भी साझा किया । धामी ने मुख्यमंत्री आवास में भी अपने परिवार के साथ फूलों की रंगोली बनाई, पूरे घर में रंग बिरंगी लाइट लगाई और दीप प्रज्ज्वलित किए। मुख्यमंत्री ने सभी प्रदेशवासियों से आग्रह किया वे अपने घरों में इस प्राण प्रतिष्ठा के पावन पर्व को उत्साह और उमंग के साथ मनाए।

टॅग्स :राम मंदिरराम जन्मभूमिअयोध्याLord Ramउत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

भारतUP: पंचायत चुनाव, ओबीसी आयोग, मेट्रो प्रोजेक्ट एवं अन्य मुद्दों को लेकर योगी मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले

भारत'नमाज पढ़नी है, आप शिफ्ट में पढ़िए...प्यार से मानेंगे ठीक है, नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाएंगे': एक कार्यक्रम में बोले यूपी सीएम योगी | VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज