लाइव न्यूज़ :

अयोध्या विवादः कल्याण सिंह ने कहा- सभी को अदालत के निर्णय का इंतजार करना चाहिए, अनुचित बयानबाजी सही नहीं

By भाषा | Updated: October 28, 2019 13:31 IST

भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह ने एक सवाल पर कहा कि सभी को उच्चतम न्यायालय के आदेश का इंतजार करना चाहिए और उससे पहले इस संबंध में किसी भी तरह की टिप्पणी उचित नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्देकल्याण सिंह राम मंदिर आंदोलन के नेतृत्वकर्ताओं में शुमार किए जाते रहे हैं। वह 6 दिसंबर 1992 को अयोध्या में विवादित ढांचा गिराए जाने के वक्त प्रदेश के मुख्यमंत्री थे।

भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह ने कहा है कि अयोध्या में विवादित स्थल के मसले पर अदालत के निर्णय का इंतजार किया जाना चाहिये और अभी इस मुद्दे पर कोई भी टिप्‍पणी करना अनुचित है।

सिंह नेदीपावली के मौके पर अपने आवास पर संवाददाताओं से बातचीत में एक सवाल पर कहा कि सभी को उच्चतम न्यायालय के आदेश का इंतजार करना चाहिए और उससे पहले इस संबंध में किसी भी तरह की टिप्पणी उचित नहीं है।

उन्होंने कहा "मैं बस इतना कहना चाहता हूं कि सभी को उच्चतम न्यायालय के निर्णय का इंतजार करना चाहिए और किसी भी पक्ष की ओर से उससे पहले कोई भी बयान दिया जाना उचित नहीं है।" पूर्व मुख्यमंत्री से पूछा गया था कि कुछ वरिष्ठ भाजपा नेता अयोध्या में विवादित स्थल पर मालिकाना हक को लेकर उच्चतम न्यायालय द्वारा निकट भविष्य में अपना निर्णय दिए जाने की संभावना के मद्देनजर मंदिर निर्माण के बारे में बयान दे रहे हैं।

कल्याण सिंह राम मंदिर आंदोलन के नेतृत्वकर्ताओं में शुमार किए जाते रहे हैं। वह 6 दिसंबर 1992 को अयोध्या में विवादित ढांचा गिराए जाने के वक्त प्रदेश के मुख्यमंत्री थे। माना जा रहा है कि मौजूदा प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई के सेवानिवृत्त होने की तिथि 17 नवंबर से पहले अयोध्या मामले का निर्णय आ जाएगा। 

टॅग्स :अयोध्या विवादअयोध्याराम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद विवाद मामलाउत्तर प्रदेशभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)सुप्रीम कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह