लाइव न्यूज़ :

जयंती विशेष: पढ़िए पाश की सबसे मशहूर कविता, सबसे खतरनाक होता है हमारे सपनों का मर जाना

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 9, 2019 12:37 IST

पाश का कविता संग्रह ‘बीच का रास्ता नहीं होता’ पंजाबी भाषा की सबसे अधिक बिकने वाली किताब है।

Open in App
ठळक मुद्दे पाश की हत्या सिर्फ 38 साल की उम्र में आतंकवादियों ने कर दी थी।वामपंथी पार्टी से जुड़े पाश की पहली कविता 1967 में छपी थी।

विद्रोही कवि अवतार सिंह संधू 'पाश' की आज 69वीं जयंती है। क्रांतिकारी और जन आंदोलनों के कवि पाश की हत्या सिर्फ 38 साल की उम्र में आतंकवादियों ने कर दी थी।

पंजाब के जालंधर जिले में जन्मे पाश की सबसे खतरनाक है, देश की सुरक्षा से खतरा है, अब विदा लेता हूँ...कविताएं दशकों बाद भी प्रासंगिक है।  

वामपंथी पार्टी से जुड़े पाश की पहली कविता 1967 में छपी थी। सिर्फ 20 साल की उम्र में जब उनका पहला कविता संग्रह ‘लौह कथा’ छपी उससे पहले ही वह पूरे पंजाब में क्रांतिकारी कवि के रूप में विख्यात हो चुके थे। 

पाश का कविता संग्रह ‘बीच का रास्ता नहीं होता’ पंजाबी भाषा की सबसे अधिक बिकने वाली किताब है।

पाश की सबसे मशहूर कविता पढ़िए

मेहनत की लूट सबसे ख़तरनाक नहीं होतीपुलिस की मार सबसे ख़तरनाक नहीं होतीग़द्दारी और लोभ की मुट्ठी सबसे ख़तरनाक नहीं होतीबैठे-बिठाए पकड़े जाना बुरा तो हैसहमी-सी चुप में जकड़े जाना बुरा तो हैसबसे ख़तरनाक नहीं होताकपट के शोर में सही होते हुए भी दब जाना बुरा तो हैजुगनुओं की लौ में पढ़नामुट्ठियां भींचकर बस वक़्त निकाल लेना बुरा तो हैसबसे ख़तरनाक नहीं होतासबसे ख़तरनाक वो घड़ी होती हैआपकी कलाई पर चलती हुई भी जोआपकी नज़र में रुकी होती हैसबसे ख़तरनाक वो आंख होती हैजिसकी नज़र दुनिया को मोहब्बत से चूमना भूल जाती हैऔर जो एक घटिया दोहराव के क्रम में खो जाती हैसबसे ख़तरनाक वो गीत होता हैजो मरसिए की तरह पढ़ा जाता हैआतंकित लोगों के दरवाज़ों परगुंडों की तरह अकड़ता हैसबसे ख़तरनाक वो चांद होता हैजो हर हत्याकांड के बादवीरान हुए आंगन में चढ़ता हैलेकिन आपकी आंखों मेंमिर्चों की तरह नहीं पड़तासबसे ख़तरनाक वो दिशा होती हैजिसमें आत्मा का सूरज डूब जाएऔर जिसकी मुर्दा धूप का कोई टुकड़ाआपके जिस्म के पूरब में चुभ जाएसबसे ख़तरनाक होता है मुर्दा शांति से भर जानातड़प का न होनासब कुछ सहन कर जानाघर से निकलना काम परऔर काम से लौटकर घर आनासबसे ख़तरनाक होता हैहमारे सपनों का मर जाना

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

क्रिकेट209 रन नहीं बचा सके गेंदबाज, सुनील गावस्कर ने कहा-सीएसके और धोनी को सोचना पड़ेगा, बॉलिंग में क्यों हो रहे फेल?, हर मैच में बनाना होगा 230 रन?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी