लाइव न्यूज़ :

ऑटो रिक्शा ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी को सड़क पर घसीटा, ड्राइवर गिरफ्तार

By भाषा | Updated: November 27, 2020 16:44 IST

Open in App

औरंगाबाद (महाराष्ट्र), 27 नवंबर महाराष्ट्र के औरंगाबाद शहर में क्षमता से ज्यादा सवारी लेकर जा रहे एक ऑटो रिक्शा को रोकने की कोशिश कर रहे ट्रैफिक पुलिसकर्मी को ऑटो वाला सड़क पर घसीटते हुए ले गया। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि यह घटना बृहस्पतिवार दोपहर बाद शहर के जालना रोड पर हुई। उन्होंने कहा कि इस दौरान पुलिसकर्मी हसीमुद्दीन शेख को दाहिने पैर में चोट आई है।

अधिकारी ने कहा, “शेख जालना रोड स्थित हाईकोर्ट सिग्नल पर ड्यूटी पर तैनात था जब उसने एक ऑटो रिक्शा को क्षमता से अधिक सवारी ले जाते देखा। ”

उन्होंने बताया कि शेख ऑटो रिक्शा को रुकवाकर उसकी पिछली सीट पर बैठ गया और चालक को वाहन सड़क के किनारे करने को कहा।

उन्होंने कहा, “ऑटो रिक्शा चालक फारुक शाह इसके बावजूद रुका नहीं और ऑटो से धक्का दिये जाने के कारण शेख उससे नीचे गिर गया। पुलिसकर्मी ने हालांकि वाहन को छोड़ा नहीं। इस पर चालक ने ऑटो रिक्शा की गति और बढ़ा दी जिससे पुलिसकर्मी कुछ दूरी तक घिसटता चला गया।”

इसके बाद आरोपी को तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया और उसे शुक्रवार को अदालत में पेश किया जाएगा।

सहायक पुलिस निरीक्षक घनश्याम सोनावाने ने कहा कि पुंडालिक नगर पुलिस थाने में आरोपी चालक के खिलाफ प्रासंगिक धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह