लाइव न्यूज़ :

ऑटो डेबिट पेमेंट सिस्टम में 1 अक्टूबर से बदलाव, बैंकिंग फ्रॉड से आपको बचाने में मिलेगी मदद

By विनीत कुमार | Updated: September 22, 2021 10:31 IST

आरबीआई ने ऑटो डेबिट पेमेंट सिस्टम में बदलाव संबंधित दिशा-निर्देश अप्रैल में ही घोषित कर दिए थे। अब इन्हें 1 अक्टूबर से लागू किया जा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देऑटो डेबिट पेमेंट सिस्टम में 1 अक्टूबर से बदलाव, बिना एसएमएस आपके खाते से पैसे नहीं कटेंगे।ऑटो डेबिट पेमेंट सिस्टम में बदलाव की घोषणा आरबीआई ने अप्रैल में ही की थी।बैंकों या डिजिटल प्लेटफॉर्म को हर बार भुगतान की तारीख से पांच दिन पहले ग्राहकों को देनी होगी सूचना।

नई दिल्ली: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) के दिशा-निर्देशों के बाद ऑटो डेबिट पेमेंट सिस्टम में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। इस संबंध में आरबीआई ने अप्रैल में ही घोषणा कर दी थी। नया पेमेंट सिस्टम एक अक्टूबर से लागू किया जाएगा।

इस नए ऑटो डेबिट पेमेंट सिस्टम के अनुसार अब बैंक सहित पेटीएम, गूगल-पे, फोन पे जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म कोई किस्त या बिल काटने के पहले आप से अनुमति लेंगे। बिना अनुमति के वे आपके खाते से पैसा नहीं काट सकेंगे।

भुगतान से पांच दिन पहले देनी होगी सूचना

आरबीआई की ओर से जारी दिशा-निर्देशों के मुताबिक बैंकों या डिजिटल प्लेटफॉर्म को भुगतान की निर्धारित तारीख से पांच दिन पहले ग्राहक के मोबाइल पर सूचना देनी होगी। साथ ही भुगतान के  24 घंटे पहले भी एसएमएस भेज कर रिमाइंड राना होगा। 

इस एसएमएस में पेमेंट की तारीख और राशि, किसे पैसा भेजा जाना है, ये सारी जानकारी देनी होगी। इसमें साथ ही ऑप्ट आउट या पार्ट-पे का विकल्प भी होगा। इसके अलावा पांच हजार रुपये से ज्यादा के भुगतान पर ओटीपी अनिवार्य किया जाएगा।

बैकिंग फ्रॉ़ड से बचाव में मिलेगी मदद

इस बदलाव के पीछे मूल उद्येश्य ग्राहकों को बैंकिंग फ्रॉड से बचाने की है। दरअसल अब तक की व्यवस्था के मुताबिक बैंक या डिजिटल प्लेटफॉर्म एक बार ग्राहक से अनुमति लेने के बाद हर बार तय समय पर बिना जानकारी दिए खाते से पैसे काट लेते हैं। इससे फ्रॉड की आशंका बनी रहती है।

ऑटो डेबिट सिस्टम में ग्राहक अक्सर मोबाइल एप या इंटरनेट बैंकिंग के जरिए बिजली, गैस, मोबाइल फोन, टीवी आदि के बिल के भुगतान करते हैं। ऐसे में निर्धारित समय पर खाते से ये पैसे कट जाते हैं।

टॅग्स :भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई)डेबिट कार्ड
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारBank Holiday Today: घर से निकलने से पहले चेक कर लें बैंक हॉलिडे लिस्ट, बस एक क्लिक से जानें आज बैंक बंद या खुले?

कारोबारBank Holiday Today: 1 अप्रैल को बैंक जाने की गलती न करें, बंद रहेंगे पब्लिक विंडो; जानें क्या है कारण

कारोबारRBI के हस्तक्षेप के बावजूद, रुपया पहली बार अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95 के पार पहुंचा

कारोबारBank Holidays in April 2026: अप्रैल 2026 में छुट्टियों की भरमार, समय पर निपटा लें अपने जरूरी काम

कारोबारBank Holidays Next Week: नवरात्रि, गुड़ी पड़वा के लिए अगले हफ्ते कई दिन बंद रहेंगे बैंक, पढ़ें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?