लाइव न्यूज़ :

Aurangzeb Tomb Row: विवादों के बीच एएसआई ने औरंगजेब के मकबरे को 5 दिनों के लिए किया बंद, डिप्टी सीएम अजीत पवार ने दिया लॉ-आर्डर का हवाला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 19, 2022 13:16 IST

Aurangzeb Tomb Row: औरंगजेब के मकबरे को खोलने को लेकर बात पर अधिकारी ने कहा, ‘‘हम स्थिति का आकलन करेंगे और फिर फैसला करेंगे कि उसे खोलना है या अगले और पांच दिन के लिए बंद रखना है।’’

Open in App
ठळक मुद्देएएसआई ने औरंगजेब के मकबरे को पांच दिनों के लिए बंद करने का फैसला किया है। इस पर अधिकारियों का यह भी कहना है कि आगे सोच विचार के बाद ही खोलने की बात होगी।औरंगजेब के मकबरे को लेकर विवाद तब शुरू हुआ था जब अकबरुद्दीन ओवैसी ने वहां दौरा किया था।

औरंगाबाद: भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने औरंगाबाद में स्थित मुगल बादशाह औरंगजेब के मकबरे को पांच दिन के लिए बंद कर दिया है। स्थानीय मस्जिद समिति के उसे ताला लगाने की कोशिश करने के बाद एएसआई ने यह कदम उठाया है। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के प्रवक्ता गजानन काले ने मंगलवार को कहा था कि औरंगजेब के मकबरे की कोई जरूरत नहीं है और उसे जमीदोज कर दिया जाना चाहिए, ताकि लोग वहां न जाएं। इसके बाद, औरंगाबाद के खुल्दाबाद इलाके की एक मस्जिद समिति ने मकबरे में ताला लगाने की कोशिश की थी। आपको बता दें कि मकबरा खुल्दाबाद इलाके में ही ह, इस पूरे प्रकरण के बाद एएसआई ने मकबरे की सुरक्षा बढ़ा दी थी। 

मामले में क्या कहा एएसआई ने

एएसआई के औरंगाबाद क्षेत्र के अधीक्षक मिलन कुमार चौले ने कहा, ‘‘ पहले, मस्जिद समिति ने मकबरे को ताला लगाने की कोशिश की थी, लेकिन हमने उसे खोल दिया था। हालांकि, बुधवार को हमने उसे अगले पांच दिन के लिए बंद करने का फैसला किया।’’ अधिकारी ने कहा, ‘‘हम स्थिति का आकलन करेंगे और फिर फैसला करेंगे कि उसे खोलना है या अगले और पांच दिन के लिए बंद रखना है।’’ 

एआईएमईएम नेता अकबरुद्दीन ओवैसी के दौरे के बाद विवाद छिड़ा

गौरतलब है कि ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल मुस्लिमीन (एआईएमईएम) के नेता अकबरुद्दीन ओवैसी इस महीने की शुरुआत में औरंगजेब के मकबरे पर गए थे, उनके इस कदम की महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ शिवसेना के साथ-साथ राज ठाकरे नीत मनसे ने भी आलोचना की थी। ओवैसी के मकबरे पर जाने के बाद राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रमुख शरद पवार ने संदेह व्यक्त किया था कि क्या वह ऐसा करके महाराष्ट्र के शांतिपूर्ण प्रशासन में खलल उत्पन्न करना चाहते हैं। 

क्या कहा महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजीत पवार ने

औरंगजेब के मकबरे को पांच दिन के लिए बंद करने पर बोलते हुए महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजीत पवार ने कहा, "राज्य में लॉ आर्डर बिगड़ने ना इसके लिए मुगल बादशाह औरंगजेब के मकबरे को पांच दिनों के लिए बंद किया गया है।" 

टॅग्स :अजित पवारमहाराष्ट्रऔरंगाबादMughalsमहाराष्ट्र नवनिर्माण सेनाशिव सेना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

क्राइम अलर्टचंदोली गांवः महिलाओं से यौन संबंध और छेड़छाड़?, शिवदत्ता आश्रम 'महाराज' नवनाथ गावली के खिलाफ मामला

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

क्राइम अलर्टनशे के कारोबार पर प्रहार की दिशा में बड़ा कदम 

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?