लाइव न्यूज़ :

18 अगस्त : केवल दो दिन में हुआ पांच दिन के टेस्ट मैच का फैसला

By भाषा | Updated: August 18, 2021 10:43 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 अगस्त :भाषा: क्रिकेट के खेल को समझने वाले इस बात से वाकिफ हैं कि इस खेल के तीनों प्रारूपों में टेस्ट मैच की अवधि सबसे अधिक पांच दिन होती है। सीमित ओवर का मैच एक दिन में खेला जाता है और फटाफट क्रिकेट में 20-20 ओवर की पारी होती है। ऐसे में किसी टेस्ट मैच का दो दिन में खत्म होना इतिहास में जगह बनाने के लिए काफी है। दरअसल, इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच वर्ष 2000 में 17 अगस्त से लार्ड्स में शुरू हुआ मैच 18 अगस्त को खत्म हो गया। इस टैस्ट मैच के पहले दिन जहां नौ विकेट गिरे, वहीं दूसरे दिन 31 विकेट गिर गए और इंग्लैंड ने यह मैच दो विकेट से जीता। पांच दिन के टेस्ट मैच का दो दिन में खत्म होना दुर्लभ तो है, लेकिन अपनी तरह का अकेला उदाहरण नहीं है। यह सिलसिला 1882 से चल रहा है, जब इंग्लैंड और आस्ट्रेलिया के बीच ओवल में खेला गया टेस्ट मैच दो ही दिन में खत्म हो गया था और इसका ताजा उदाहरण इस वर्ष फरवरी में भारत और इंग्लैंड के बीच अहमदाबाद में खेला गया मैच है, जो मात्र दो दिन में खत्म हो गया था। वैसे कुल मिलाकर 21 मौकों पर ऐसा हो चुका है कि पांच दिन के टेस्ट मैच की तैयारी करके मैदान में उतरी टीमें दो ही दिन में मैच निपटा बैठीं। इतिहास में पन्नों में 18 अगस्त की तारीख में दर्ज कुछ अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-1800 : लार्ड वेल्जली ने कलकत्ता में फोर्ट विलियम कॉलेज की स्थापना की।1868 : फ्रांस के खगोलविद पियरे जेनसीन ने हिलियम की खोज की।1891 : कैरेबियाई द्वीप मार्टिनीक्यु में चक्रवाती तूफान से 700 की मौत।1900 : विजयलक्ष्मी पंडित का जन्म।1924 : फ्रांस ने जर्मनी से अपनी सेनाएँ वापस बुलानी शुरु की।1940 : पहली बार मौसम मानचित्र का टेलीविजन पर प्रसारण हुआ।1945 : ऐसी खबर आई कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस ताइवान के एक हवाई अड्डे पर हुई विमान दुर्घटना में बुरी तरह घायल हो गए। यह भी कहा गया कि एक निकटवर्ती जापानी अस्पताल में उनकी मौत हो गई। हालांकि इस खबर को लेकर लंबे समय तक रहस्य बना रहा।1949 : हंगरी में संविधान लागू हुआ।1951 - पश्चिम बंगाल के खड़गपुर में भारतीय प्रोद्योगिकी संस्थान की स्थापना।1973 : अमेरिका के बोस्टन में पहले एफ एम रेडियो स्टेशन के निर्माण को मंजूरी।1999 : तुर्की में भूकम्प से लगभग 45,000 लोगों की मौत।2000 : इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को हराकर दो दिन में टेस्ट जीतने का इतिहास रचा।2008 : पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ ने महाभियोग की आशंका के बीच इस्तीफा दिया।2012 : नाटो के हवाई हमले में अफ़ग़ानिस्तान के कम से कम 13 आतंकवादियों की मौत।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'अगर US ने हम पर हमला किया, तो बिना सोचे-समझे हमें मुंबई, नई दिल्ली पर हमला कर देना है': टीवी शो पर PAK के पूर्व राजदूत की धमकी, VIDEO

विश्वAI Summit 2026: अमेरिका, रूस, चीन समेत 80 से ज़्यादा देशों ने AI पर नई दिल्ली घोषणा को अपनाया, डिक्लेरेशन 7 खास बातों पर आधारित

कारोबारनए साल से पहले IGL ने दिल्ली-NCR में घरेलू PNG की कीमतें घटाईं, चेक करें नए रेट्स

भारतट्रंप के टैरिफ लागू करने के बीच भारत-अमेरिका की आज ट्रेड वार्ता, दिल्ली में होगी बैठक

विश्व'इमरान खान ज़िंदा और ठीक हैं': पाकिस्तान के पूर्व पीएम की बहन ने रावलपिंडी की अदियाला जेल में उनसे मिलने के बाद दिया बयान | VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट