लाइव न्यूज़ :

'कुछ सांसदों के माइक्रोफोन को नुकसान पहुंचाने से राज्यसभा टीवी का ‘ऑडियो फीड’ बाधित हुआ था'

By भाषा | Updated: November 30, 2020 20:57 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 नवम्बर संसद भवन का रखरखाव करने वाले केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (सीपीडब्ल्यूडी) ने कहा है कि 20 सितम्बर को कृषि विधेयकों के पारित किये जाने के दौरान कुछ सांसदों द्वारा सभापति की सीट के सामने लगे माइक्रोफोन को नुकसान पहुंचाने के कारण राज्यसभा टीवी का ‘ऑडियो फीड’ कुछ देर के लिए बाधित रहा था।

विपक्षी पार्टियों ने आरोप लगाया था कि संसद के ऊपरी सदन की कार्यवाही का विशेष रूप से प्रसारण करने वाले राज्यसभा टीवी (आरएसटीवी) ने जानबूझकर उनकी आवाज को बंद (म्यूट) कर दिया था। इन आरोपों के बीच सीपीडब्ल्यू ने राज्यसभा सचिवालय को लिखे पत्र में यह बात कहीं और इसे ट्विटर पर भी पोस्ट किया।

राज्यसभा द्वारा 20 सितम्बर को भारी हंगामे के बीच कृषि विधेयकों को पारित कर दिया था। उस समय उपसभापति हरिवंश आसन पर थे।

पीठासीन अधिकारी पर नियम पुस्तिका कथित तौर पर फाड़कर फेंकने और सभापति की सीट के सामने लगे माइक्रोफोन को नुकसान पहुंचाने के लिए सदन से आठ विपक्षी सदस्यों को निलंबित कर दिया गया था।

सीपीडब्ल्यूडी ने अपने पत्र में कहा है, ‘‘यह सूचित किया जाता है कि राज्यसभा द्वारा दो कृषि विधेयकों पर चर्चा के दौरान 20 सितम्बर को अपराह्र एक बजकर पांच मिनट से अपराह्र एक बजकर 35 मिनट के बीच राज्यसभा की कार्यवाही के ऑडियो फीड में अचानक आया व्यवधान माननीय सांसदों द्वारा सभापति के माइक्रोफोन को नुकसान पहुंचाने के कारण था।’’

सीपीडब्ल्यूडी ने एक आरटीआई अर्जी के जवाब में राज्यसभा सचिवालय को लिखे पत्र में कहा, ‘‘इसलिए जब इन माइक्रोफोन को तोड़ा गया, तो आरएसटीवी के सिस्टम से कोई ऑडियो नहीं था। आवश्यक प्रोटोकॉल का पालन करने के बाद इसे बहाल करने में लगभग आधा घंटा लगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए