लाइव न्यूज़ :

वाहन जांच कर रहे पुलिसकर्मियों पर कार चढ़ाने की कोशिश, हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज

By भाषा | Updated: July 21, 2021 14:10 IST

Open in App

नोएडा, 21 जुलाई नोएडा में थाना सेक्टर 20 क्षेत्र के डीएनडी पुल पर बीती रात तेजी व लापरवाही से वाहन चलाते हुए एक चालक ने पुलिसकर्मियों पर कथित रूप से कार चढ़ाने का प्रयास किया।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि हेड कांस्टेबल अनिल कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि मंगलवार रात को वायरलेस सेट से सूचना मिली कि एक बीएमडब्ल्यू कार, जिसका नंबर यूपी 27 एपी 1100 है, संदिग्ध है और उसकी जांच की जाए।

उन्होंने बताया कि डीएनडी पुल पर वाहनों की जांच के दौरान कार चालक वहां से गुजरा और उसने तेजी व लापरवाही से वाहन चलाते हुए पुलिसकर्मियों के ऊपर कार चढ़ाने का प्रयास किया।

उन्होंने बताया कि इस मामले में हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इस बीच एक अन्य घटनाक्रम में थाना जेवर क्षेत्र में एक स्विफ्ट डिजायर कार के चालक ने पुलिस वैन में टक्कर मार दी। इस घटना में पुलिस कर्मी बाल- बाल बचे।

प्रवक्ता ने बताया कि थाना जेवर क्षेत्र के दस्तमपुर गांव के पास जांच कर रही पुलिस की गाड़ी में एक स्विफ्ट डिजायर कार के चालक ने टक्कर मार दी। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

क्रिकेटप्रिंस यादव के पहले भारत कॉल-अप पर LSG के मालिक संजीव गोयनका की अविस्मरणीय प्रतिक्रिया

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल