लाइव न्यूज़ :

मप्र: प्रदेश स्तरीय ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में शामिल प्रतिभागी पर गोली चलाने की कोशिश, मामला दर्ज

By भाषा | Updated: November 9, 2022 07:59 IST

मामले में पुलिस ने कहा कि हमलावर के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 307 (हत्या का प्रयास) के तहत मामला दर्ज किया गया है और आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देमध्य प्रदेश में राज्य स्तरीय पर ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में शामिल प्रतिभागी पर गोली चलाने की कोशिश की गई।ऐसा दावा कांग्रेस नेता गोविंद सिंह द्वारा किया गया है। इसे लेकर पुलिस में मामला दर्ज भी हुआ है।

भोपाल: मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में मंगलवार को कांग्रेस नेता गोविंद सिंह के नेतृत्व में पार्टी की प्रदेश स्तरीय ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में एक प्रतिभागी के साथ विवाद के बाद एक व्यक्ति ने कथित तौर पर तमंचे से गोली चलाने का प्रयास किया है। 

क्या है पूरा मामला

नगर पुलिस अधीक्षक रवि भदौरिया ने कहा कि मंगलवार शाम बरेठा टोल प्लाजा के पास ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के भिंड से ग्वालियर पहुंचने पर कुछ युवकों के बीच झगड़ा हो गया। उन्होंने बताया कि बाद में एक युवक लक्ष्मणगढ़ पहुंचा, जहां पर यात्रा में शामिल कांग्रेस नेता ठहरे हुए थे और एक प्रतिभागी पर तमंचे से गोली चलाने की कोशिश की थी। 

आरोपी पर मामला हुआ दर्ज

अधिकारी ने कहा कि मौके पर मौजूद लोगों ने उस पर काबू पा लिया और उससे हथियार छीन लिया। उन्होंने कहा कि हमलावर के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 307 (हत्या का प्रयास) के तहत मामला दर्ज किया गया है और आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

प्रदेश स्तरीय ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में शामिल प्रतिभागी पर गोली चलाने का प्रयास- कांग्रेस नेता गोविंद सिंह 

मध्य प्रदेश विधानसभा में विपक्ष के नेता गोविंद सिंह ने कहा कि एक व्यक्ति ने यात्रा में शामिल छोटू तोमर को गोली मारने की कोशिश की लेकिन पार्टी के एक अन्य कार्यकर्ता ने समय रहते हथियार छीन लिया। उन्होंने कहा कि पार्टी का यह कार्यकर्ता हाथापाई में घायल हो गया। कांग्रेस नेता ने मांग की कि पुलिस को हमलावर के राजनीतिक संबंधों का पता लगाना चाहिए। 

टॅग्स :भारत जोड़ो यात्राकांग्रेसMadhya Pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

भारतमध्यप्रदेश: सीएम डॉ. यादव ने दिए शासन चलाने के मंत्र, कहा- भाषा में सौम्यता और निर्णय में दृढ़ता जरूरी

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार