लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के देवबंद में बनेगा एटीएस का कमांडो सेंटर

By भाषा | Updated: August 17, 2021 15:59 IST

Open in App

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली भारतीय जनता पार्टी की सरकार सहारनपुर जिले के देवबंद में पुलिस के आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) का कमांडो सेंटर बनाएगी। सूत्रों के अनुसार सरकार सहारनपुर जिले के देवबंद में एटीएस कमांडो सेंटर बनाने का निर्णय किया है। उन्होंने बताया कि इसके लिये सरकार ने प्राथमिकता के आधार पर एटीएस को दो हजार वर्ग मीटर जमीन आवंटित की है और सेंटर बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि सरकार ने यह भी तय किया है कि प्रदेश भर से चुने हुए करीब डेढ़ दर्जन तेज तर्रार एटीएस अफसरों की इस कमांडो सेंटर में तैनाती की जाएगी। मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार शलभ मणि त्रिपाठी ने मंगलवार को ट्वीट किया ''तालिबानी बर्बरता के बीच उत्‍तर प्रदेश की खबर भी सुनिए। योगी जी ने तत्काल प्रभाव से देवबंद में एटीएस कमांडो सेंटर खोलने का निर्णय लिया है। युद्ध स्तर पर काम शुरू भी हो गया है।' इसी ट्वीट में त्रिपाठी ने लिखा है कि प्रदेश भर से चुने हुए करीब डेढ़ दर्जन तेज तर्रार एटीएस अफसरों की यहां तैनाती होगी।'' गौरतलब है कि देवबंद ऐतिहासिक और धार्मिक दृष्टिकोण से एक महत्वपूर्ण नगर है। देवबंद में त्रिपुर बाला सुंदरी देवी का मंदिर है। मां त्रिपुर बाला सुंदरी देवी मंदिर के द्वार पर लगा शिलालेख अति प्राचीन है। देवबंद में राधा बल्‍लभ का भी ऐतिहासिक मंदिर है और इसके अलावा मदरसा दारुल उलूम देवबंद की भी ख्‍याति देश और दुनिया भर में है। मदरसा दारुल उलूम देवबंद को विश्‍व भर के मुस्लिम शिक्षण संस्थाओं में विशेष स्‍थान प्राप्‍त है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज