लाइव न्यूज़ :

UP: मुसलमानों पर हो रहे है अत्याचार और खामोश है अखिलेश यादव- सपा प्रमुख पर आरोप लगाकर कासिम राईन ने दिया इस्तीफा, आजम खान का भी किया जिक्र

By आजाद खान | Updated: April 15, 2022 12:47 IST

कासिम राईन ने आजम खान मामले में पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव को चुप रहने और कोई एक्शन न लेने का आरोप लगाया है।

Open in App
ठळक मुद्देसपा नेता कासिम राईन ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने पार्टी प्रमुख पर नहीं कुछ एक्शन लेने का आरोप लगाया है। कासिम राईन ने आजम खान का भी जिक्र किया है।

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के नेता कासिम राईन के इस्तीफा दे देने की बात सामने आ रही है। उन्होंने कहा है कि वे मुसलमानों पर बढ़ती अत्याचार की घटनाओं के खिलाफ है और वे इसलिए इस्तीफा दे रहे हैं। कासिम ने पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के साथ अन्य साथियों द्वारा कोई मदद नहीं मिलने की बात कही है और इसका हवाला देते हुए पार्टी छोड़ा है। अपने इस्तीफेनामे में कासिम ने पार्टी के वरिष्ठ नेता अजाम खान का भी जिक्र किया है और कहा है कि उन्हें जेल में डाल दिया गया फिर भी पार्टी ने कुछ एक्शन नहीं लिया था। उन्होंने अखिलेश यादव पर आजम खान मामले में चुप्पी साधने का भी आरोप लगाया है। कासिम राईन ने पार्टी के सामने गुरूवार को अपना इस्तीफा सौंपा है। 

क्या कहा कासिम राईन ने

मामले में बोलते हुए कासिम ने लिखा, 'प्रदेश में हो रहे मुस्लिम समुदाय के लोगों पर अत्याचार के खिलाफ प्रदेश से लेकर जिले तक सत्ता का मलाई खाने वाले समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों, नेताओं का आवाज न उठाना, आजम खान का परिवार सहित जेल में डाल दिया जाना। नाहिद हसन को जेल भेज दिया जाना, साजिल इस्लाम का पेट्रोल पंप गिर दिया जाना।'

मुसलमानों के प्रति गलत व्यवहार से नाराज है कासिम राईन

कासिम राईन ने कहा है कि राज्य में हो रहे मुसलमानों के प्रति गलत व्यवहार पर पार्टी प्रमुख द्वारा कोई एक्शन नहीं लिए जाने से वह सख्त नाराज है। उन्होंने इस नाराजगी में पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दिया है। आपको बता दें कि कासिम सुल्तानपुर जिले के सेक्टर प्रभारी थे।  

टॅग्स :उत्तर प्रदेशभारतसमाजवादी पार्टीअखिलेश यादवआज़म खान
Open in App

संबंधित खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारत अधिक खबरें

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार