लाइव न्यूज़ :

Atmakur bypoll: वाईएसआर के विक्रम रेड्डी ने 82888 वोट से जीत हासिल की, बीजेपी के भारत कुमार यादव को हराया

By सतीश कुमार सिंह | Updated: June 26, 2022 14:04 IST

Atmakur bypoll: विक्रम रेड्डी को 102241 वोट मिले और बीजेपी के भारत कुमार यादव 19353 वोट मिले। 4182 मतदाताओं ने किसी भी उम्मीदवार को नहीं चुनते हुए इनमें से कोई नहीं (नोटा) का विकल्प चुना है।

Open in App
ठळक मुद्देआत्मकुरु विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव 23 जून को हुआ था।उद्योग मंत्री मेकापति गौतम रेड्डी के निधन के बाद जरूरी हो गया था। बीजेपी के जी भरत कुमार यादव को 19,332 वोट मिले।

Atmakur bypoll:आंध्र प्रदेश के आत्मकुरु विधानसभा उपचुनाव में सत्तारूढ़ युवाजना श्रमिका रैतु (वाईएसआर) कांग्रेस पार्टी ने भारी मतों से जीत हासिल की। निर्वाचन आयोग ने यह जानकारी दी। वाईएसआर कांग्रेस के मेकापति विक्रम रेड्डी ने अपने प्रतिद्वंद्वी एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रत्याशी भारत कुमार यादव को हराया।

विक्रम रेड्डी को 102241 वोट मिले और बीजेपी के भारत कुमार यादव 19353 वोट मिले। 4182 मतदाताओं ने किसी भी उम्मीदवार को नहीं चुनते हुए इनमें से कोई नहीं (नोटा) का विकल्प चुना है। आत्मकुरु विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव 23 जून को हुआ था।

21 फरवरी को दिल का दौरा पड़ने के कारण वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के विधायक और उद्योग मंत्री मेकापति गौतम रेड्डी के निधन के बाद जरूरी हो गया था। 20 राउंड की मतगणना में रेड्डी ने 82,888 मतों के अंतर से जीत हासिल की और 1,02,074 मत हासिल किए।

बीजेपी के जी भरत कुमार यादव को 19,332 वोट मिले, जबकि बसपा उम्मीदवार एन ओबुलेशु को 4,897 वोट मिले थे। मुख्य विपक्षी दल-तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा)-कांग्रेस के अलावा चुनाव नहीं लड़ रही है। वाईएसआरसीपी ने उनके भाई गौतम रेड्डी के भाई विक्रम रेड्डी को मैदान में उतारा है। अभिनेता से नेता बने के पवन कल्याण की जन सेना ने भी चुनाव नहीं लड़ा लेकिन भाजपा को अपना समर्थन दिया।

टॅग्स :उपचुनावआंध्र प्रदेशचुनाव आयोगवाईएसआर कांग्रेस पार्टीJagan Mohan ReddyBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारत अधिक खबरें

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल