लाइव न्यूज़ :

पलटने से बाल-बाल बची गाड़ी! अतीक अहमद को ला रहे यूपी पुलिस के काफिले से टकराकर गाय की मौत, देखें वीडियो

By विनीत कुमार | Updated: March 27, 2023 13:20 IST

अतीक अहमद को लेकर यूपी जा रही पुलिस के काफिले के आज शाम प्रयागराज पहुंचने की संभावना है। इससे पहले मध्य प्रदेश के शिवराज में एक बड़ा हादसा टल गया।

Open in App
ठळक मुद्देअतीक अहमद को लेकर प्रयागराज जा रही है यूपी पुलिस की टीम।इस दौरान एक बड़ा हादसा टल गया, पुलिस के कैदी वाहन से हाईवे पर गाय की टक्कर हो गई।मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जिस वैन में अतीक अहमद सवार था, उसी से गाय की टक्कर हुई।

प्रयागराज: माफिया-राजनीतिक नेता अतीक अहमद को गुजरात की साबरमती जेल से प्रयागराज ले जा रही पुलिस की एक टीम सोमवार सुबह यूपी की सीमा में दाखिल हो गई। सफर अभी जारी है। हालांकि, इस बीच एक बड़ा हादसा टल गया। काफिला जैसे ही मध्य प्रदेश के शिवपुरी इलाके में सुबह पहुंचा काफिले से जुड़े वैन से एक गाय की जोरदार टक्कर हो गई। इसके बाद काफिले को कुछ देर के लिए रोकना पड़ा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जिस वैन में अतीक अहमद सवार था, उसी से गाय की टक्कर हुई।  

अतीक अहमद के आज शाम तक प्रयागराज पहुंचने की संभावना है। पुलिस टीम मध्य प्रदेश से झांसी में दाखिल हुई और अहमद का काफिला मीडिया की टीम, उनकी बहन और वकीलों के साथ झांसी पुलिस लाइन में करीब एक घंटे तक रुका। इसके बाद काफिला फिर आगे बढ़ गया। उमेश पाल हत्याकांड में नामजद आरोपी अतीक अहमद को अपहरण के एक मामले में सोमवार को प्रयागराज की एक अदालत में पेश करने के लिए लाया जा रहा है।

दूसरी ओर बरेली जेल में बंद अतीक के भाई खालिद अजीम उर्फ ​​अशरफ को भी पुलिस की एक अलग टीम प्रयागराज लेकर आ रही। बरेली में जेल अधिकारियों ने बताया कि उसे सुबह करीब 10 बजे बरेली की जेल से निकाला गया। अतीक अहमद और उसके परिजनों ने आशंका व्यक्त की थी कि गुजरात साबरमती जेल से प्रयागराज जाते वक्त रास्ते में उसकी हत्या की जा सकती है।

कल शाम प्रयागराज के लिए निकली थी यूपी पुलिस

यूपी पुलिस टीम आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद रविवार शाम करीब छह बजे कड़ी सुरक्षा के बीच साबरमती जेल परिसर से अहमद को लेकर रवाना हुई। अहमद का काफिला आज सुबह अलग-अलग राज्यों से होते हुए उत्तर प्रदेश में दाखिल हुआ। यह काफिला जालौन की ओर बढ़ेगा और बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से गुजरते हुए आज शाम तक प्रयागराज पहुंचेगा। फूलपुर से समाजवादी पार्टी के पूर्व सांसद अहमद को जून 2019 में सुप्रीम कोर्ट द्वारा साबरमती केंद्रीय जेल में स्थानांतरित कर दिया गया था।

बता दें कि अतीक अहमद उमेश पाल हत्याकांड सहित 100 से अधिक आपराधिक मामलों में नामज़द है। 2005 में बसपा के तत्कालीन विधायक राजू पाल की हत्या के प्रमुख गवाह उमेश पाल और उनके दो सुरक्षा गार्ड की गत 24 फरवरी को दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

इस मामले में अतीक अहमद को मुख्य अभियुक्त बनाया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस मुद्दे पर विधानसभा में कहा था कि वह इस माफिया को 'मिट्टी में मिला देंगे।' इस मामले में गत 27 फरवरी और छह मार्च को पुलिस के साथ हुई अलग-अलग मुठभेड़ों में दो आरोपी मारे गये हैं।

टॅग्स :अतीक अहमदउत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

भारतUP: पंचायत चुनाव, ओबीसी आयोग, मेट्रो प्रोजेक्ट एवं अन्य मुद्दों को लेकर योगी मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले

भारत'नमाज पढ़नी है, आप शिफ्ट में पढ़िए...प्यार से मानेंगे ठीक है, नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाएंगे': एक कार्यक्रम में बोले यूपी सीएम योगी | VIDEO

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारतयूपी पंचायत चुनाव का इंतजार कर रहे करोड़ों को तोहफा, 12 प्रस्ताव को मंजूरी

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह