लाइव न्यूज़ :

झारखंड में आकाशीय बिजली गिरने से 12 लोगों की मौत, मृतकों के परिवारों को 4-4 लाख का मुआवजा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 28, 2023 09:17 IST

राज्य आपदा प्रबंधन विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि मारे गए लोगों के परिजनों को मुआवजा देने के लिए संबंधित जिलों को हताहतों की संख्या का सत्यापन करने के लिए कहा गया है।

Open in App
ठळक मुद्देझारखंड के विभिन्न हिस्सों में आकाशीय बिजली गिरने से कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई। धनबाद में आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला और उसकी बेटी की मौत हो गयी।

रांचीः झारखंड के विभिन्न हिस्सों में आकाशीय बिजली गिरने से कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई। अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को धनबाद जिले के बरवाड़ा इलाके में आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला और उसकी बेटी की मौत हो गयी, जबकि जमशेदपुर के बहरागोड़ा और गुमला जिले के चिरोडीह में शुक्रवार को ही ऐसी ही घटना में दो लोगों की मौत हो गई।

लोहरदगा से एक और व्यक्ति की मौत की सूचना मिली है। बृहस्पतिवार को आकाशीय बिजली गिरने से सात लोगों की मौत हो गई थी। चतरा, हजारीबाग, रांची, बोकारो और खूंटी जिलों से एक-एक व्यक्ति और पलामू के हुसैनाबाद में दो लोगों की मौत हुई थी।

राज्य आपदा प्रबंधन विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि मारे गए लोगों के परिजनों को मुआवजा देने के लिए संबंधित जिलों को हताहतों की संख्या का सत्यापन करने के लिए कहा गया है। झारखंड सरकार बिजली गिरने से मारे गए व्यक्ति के परिवार को चार लाख रुपये देती है। 

टॅग्स :झारखंड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टराजेंद्र चिकित्सा विज्ञान संस्थान में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा अक्षत कुमार ने लगाई फांसी?, छात्रावास के कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं

क्राइम अलर्ट50 वर्षीय शिक्षक शंकर प्रसाद ने तीसरी कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा का किया यौन शोषण, गर्भवती होने पर राज खुला?

भारतIQAC Meeting: शैक्षणिक, अनुसंधान एवं प्रशासनिक उत्कृष्टता सर्वोच्च प्राथमिकता

भारतकौन थे माधव लाल सिंह?, 73 वर्ष में निधन

क्राइम अलर्ट2017 में 16 साल की लड़की से रेप, 2022 में पीड़िता की हो गई शादी, 40 वर्षीय एएसआई करता था ब्लैकमेल, अश्लील वीडियो क्लिप का इस्तेमाल कर धमकाता था

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार