लाइव न्यूज़ :

Bardhaman Railway Station Stampede: बंगाल के बर्धमान रेलवे स्टेशन पर भगदड़ में कम से कम 12 लोग घायल

By रुस्तम राणा | Updated: October 12, 2025 21:31 IST

रविवार शाम बर्धमान स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़ के बीच बड़ा हादसा हो गया। ट्रेन पकड़ने की जल्दबाज़ी में मची भगदड़ में कम से कम 127 लोग घायल हो गए।

Open in App

बर्धमान: पश्चिम बंगाल के बर्धमान रेलवे स्टेशन पर रविवार को भगदड़ मच गई। इस दुर्घटना में कम से कम 12 लोग घायल, इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। ऐसा बताया जा रहा है कि ट्रेन पकड़ने की जल्दबाज़ी में यह भगदड़ मची। सभी घायलों को बर्धमान मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका इलाज जारी है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह हादसा उस समय हुआ जब प्लेटफार्म 4, 6 और 7 पर लगभग एक साथ तीन ट्रेनें खड़ी थीं। ट्रेन पकड़ने की जल्दी में, यात्री प्लेटफार्म 4 और 6 को जोड़ने वाले फुटओवर ब्रिज की सीढ़ियों पर चढ़ने-उतरने लगे। संकरी सीढ़ियां जल्दी ही भीड़ से भर गईं और जैसे-जैसे भीड़ का दबाव बढ़ता गया, दहशत फैल गई और भगदड़ मच गई।

हंगामे के दौरान कई यात्री गिर गए और घनी भीड़ से निकलने की कोशिश कर रहे अन्य यात्रियों के पैरों तले कुचल गए। घटना के बाद स्टेशन पर अफरा-तफरी का माहौल फैल गया। सूचना मिलते ही रेलवे बचाव एवं राहत दल मौके पर पहुँचे और घायलों को अस्पताल पहुँचाया। अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटना के कारणों का पता लगाने और भीड़ प्रबंधन में खामियों की पहचान के लिए जाँच के आदेश दे दिए गए हैं।

 

टॅग्स :पश्चिम बंगालRailways
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारतBengal SIR: समीक्षा प्रक्रिया के बाद पूर्व सांसद तरुण मंडल का नाम मतदाता सूची से हटा

ज़रा हटकेचलती ट्रेन से उतरने की कोशिश, पटरी पर फिसला यात्री, 'भगवान' बनकर टीटीई ने बचा ली जान?, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?