लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश में तूफान और बारिश ने बरपाया कहर, 11 लोगों की हुई मौत

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: May 10, 2018 05:36 IST

अवस्थी ने बताया कि आगरा के एतमादपुर में मकान पर पेड़ गिरने से एक व्यक्ति की मौत हुई है । हाथरस से मिली खबर के मुताबिक वहां आकाशीय बिजली गिरने से 15 वर्ष के एक किशोर की मौत हो गयी।

Open in App

लखनऊ, 10 मई: उत्तर प्रदेश के पश्चिमी क्षेत्र में बुधवार शाम आये आंधी तूफान में करीब 11 लोगों की मौत होने की खबर सामने आ रही है, जबकि 11 लोगों के घायल होने की सूचना है। प्रमुख सचिव अवनीश अवस्थी ने बताया कि इटावा में चार, मथुरा में तीन, आगरा में एक व्यक्ति, कानपुर में एक, अलीगढ़ में एक और फिरोजपुर जिले में एक की मौत की खबर है। 

अवस्थी ने बताया कि आगरा के एतमादपुर में मकान पर पेड़ गिरने से एक व्यक्ति की मौत हुई है । हाथरस से मिली खबर के मुताबिक वहां आकाशीय बिजली गिरने से 15 वर्ष के एक किशोर की मौत हो गयी। घटना हाथरस जंक्शन थानाक्षेत्र के मोहब्बतपुरा गांव की है। किशोर खेत से घर लौट रहा था, तभी यह हादसा हो गया।

अवस्थी ने बताया कि प्रभावित जिलों के जिलाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे प्रभावित लोगों तक तत्काल या कल सुबह तक राहत पहुंचायें। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे आगरा, अलीगढ़, मथुरा और फिरोजाबाद सहित प्रभावित जिलों में आंधी तूफान से हुए नुकसान का आकलन करें और प्रभावित लोगों तक तत्काल मदद पहुंचायें।

राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारियों से कहा है कि वे नुकसान का आकलन कर प्रभावित लोगों को मुआवजा प्रदान करें । साथ ही आगाह किया कि इस कार्य में किसी तरह की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उल्लेखनीय है कि पिछले सप्ताह राज्य के कई हिस्सों में आये आंधी तूफान में 70 से अधिक जानें गयी थीं।

उधर, मंगलवार को उत्तर भारत के कई भागों में आंधी आई और गरज के साथ बारिश हुई। जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले में कम से कम सौ मवेशियों की मौत हो गई थी। हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले में पेड़ उखड़ गये थे तथा घरों की छतें उड़ गईं थीं। पंजाब, हरियाणा और दिल्ली के कई भागों में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया था। इसके साथ ही मौसम विभाग ने बुधवार को और खराब मौसम का पूर्वानुमान लगाया था। 

टॅग्स :मौसमउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह