लाइव न्यूज़ :

बिना लक्षण वाले कोरोना मरीजों से फ्लाइट में कोरोना फैलने का कितना खतरा, एम्स डारेक्टर ने कहा- मास्क और फेस शिल्ड पहनने पर वायरस फैलने की संभावना कम

By सुमित राय | Updated: June 16, 2020 19:51 IST

एम्स के डायरेक्टर डॉक्टर रणदीप गुलेरिया ने बताया कि यदि फ्लाइट में एसिम्प्टोमैटिक मरीज के पास मास्क और फेस शिल्ड लगाकर बैठें तो कोरोना फैलने की संभावना कम है।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच देशभर में घरेलू विमान सेवाएं चालू हैं।एम्स डारेक्टर डॉक्टर रणदीप गुलेरिया ने कहा कि मास्क और फेस शिल्ड पहनने से कोरोना फैलने का खतरा कम है।

देशभर में कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है और इस बीच घरेलू फ्लाइटों से लोग यात्रा कर रहे हैं, लेकिन इसमें कोरोना वायरस के फैलने का भी खतरा भी है। एम्स डारेक्टर डॉक्टर रणदीप गुलेरिया ने बताया है कि घरेलू विमान में एसिम्प्टोमैटिक मरीज से कोरोना संक्रमण के बढ़ने का कितना खतरा है।

एम्स के निदेशक डॉक्टर रणदीप गुलेरिया ने मंगलवार को बताया, "यदि फ्लाइट के दौरान व्यक्ति आपके बगल में बैठा है, जिसे कोरोना वायरस बिमारी का कोई लक्षण नहीं है और दोनों ने मास्क व फेस शिल्ड पहना है, तो वायरस फैलने की संभावना कम है।"

देशभर में 3.43 लाख से ज्यादा लोग हो चुके हैं संक्रमित

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार देशभर में 343091 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं, जिसमें से 9900 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। देशभर में 180012 लोग कोविड-19 से ठीक हो चुके हैं, जबकि एक व्यक्ति देश से बाहर जा चुका है और कोरोना के 153178 एक्टिव केस मौजूद हैं।

महाराष्ट्र से सामने आए हैं कोरोना के सबसे ज्यादा मरीज

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देशभर में कोरोना वायरस के सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र से सामने आए हैं और राज्य में अब तक 110744 लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं, जिसमें से 4128 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। महाराष्ट्र में कोविड-19 से 56049 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 50567 एक्टिव केस मौजूद हैं।

टॅग्स :एम्सकोरोना वायरसफ्लाइटकोविड-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वRussia Plane Crash: रूसी सैन्य विमान क्रीमिया में क्रैश, 29 यात्रियों की गई जान, तकनीकी चूक का संदेह

कारोबारATF Price: क्या 1 अप्रैल से महंगा हो जाएगा हवाई सफर? जेट फ्यूल के दाम ₹2 लाख के पार, एयरलाइन कंपनियों की बढ़ी मुश्किलें

भारतVIDEO: भारत में इच्छामृत्यु की इजाजत पाने वाले पहले शख्स का निधन, 13 साल कोमा में रहे हरीश...

भारतDGCA New Rules: अब फ्लाइट में मिलेगी 60% सीटें मुफ्त, भारतीय यात्रियों के लिए राहत; सरकार ने एयरलाइंस को दिया आदेश

भारतAir India Fare Hike: हवाई सफर पर युद्ध का साया, एयर इंडिया ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज; यात्रियों की जेब पर पड़ेगा सीधा असर

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब