लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में 8 फरवरी को विधानसभा चुनाव, नोएडा में 6 से 8 फरवरी तक शराब की दुकानें बंद, 11 को भी closed

By भाषा | Updated: February 3, 2020 15:48 IST

जिलाधिकारी बी. एन. सिंह ने उक्त निर्देश जारी करते हुए कहा कि छह फरवरी शाम छह बजे से लेकर आठ फरवरी को मतदान समाप्त होने तक इस परीधि में आने वाली शराब की सभी दुकानें बंद रहेंगी।

Open in App
ठळक मुद्देमतगणना के दिन 11 फरवरी को भी दिल्ली सीमा से तीन किलोमीटर के दायरे में आने वाली नोएडा में शराब की सभी दुकानें बंद रहेंगी।यह आदेश देशी शराब, अंग्रेजी शराब, बीयर, मॉडल शॉप, भांग की फुटकार दुकानों, होटल, बार आदि सभी पर एकसमान लागू होगा।

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए आठ फरवरी को होने वाले मतदान और 11 फरवरी को होने वाली मतगणना के मद्देनजर राष्ट्रीय राजधानी की सीमा से तीन किलोमीटर के दायरे में आने वाली शराब की सभी दुकानें बंद रहेंगी।

जिलाधिकारी बी. एन. सिंह ने उक्त निर्देश जारी करते हुए कहा कि छह फरवरी शाम छह बजे से लेकर आठ फरवरी को मतदान समाप्त होने तक इस परीधि में आने वाली शराब की सभी दुकानें बंद रहेंगी। उन्होंने कहा कि मतगणना के दिन 11 फरवरी को भी दिल्ली सीमा से तीन किलोमीटर के दायरे में आने वाली नोएडा में शराब की सभी दुकानें बंद रहेंगी।

सिंह ने कहा, यह आदेश देशी शराब, अंग्रेजी शराब, बीयर, मॉडल शॉप, भांग की फुटकार दुकानों, होटल, बार आदि सभी पर एकसमान लागू होगा। इसका उल्लंघन करने पर कार्रवाई की जाएगी। दिल्ली विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आठ फरवरी को नोएडा की औद्योगिक इकाइयों में कार्यरत दिल्ली के मतदाता श्रमिकों को सवैतनिक अवकाश मिलेगा।

यह जानकारी जिला सूचना अधिकारी राकेश चौहान ने दी। उन्होंने बताया कि सहायक निदेशक कारखाना, ब्रजेश कुमार सिंह ने इस आशय की जानकारी प्रेषित की है। सिंह ने अपने आदेश में कहा है कि जन प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 135 (ख) के प्रावधानों के अनुरूप गौतमबुद्धनगर में स्थापित कारखानों में कार्यरत दिल्ली के मतदाताओं को मताधिकार प्रयोग के लिए आठ फरवरी को सवैतनिक अवकाश दिया जाएगा। इस अवकाश के एवज में अगले सप्ताहिक अवकाश के दिन भी फैक्ट्रियों में उन मतदाता कर्मचारियों से कार्य नहीं लिया जाएगा। 

टॅग्स :दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020दिल्लीनोएडा समाचारआम आदमी पार्टीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसउत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज