लाइव न्यूज़ :

Assembly Elections 2023: "हर तरफ है भाजपा विरोधी लहर, कांग्रेस सभी 5 राज्यों में बनाएगी सरकार", मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: October 25, 2023 11:36 IST

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस अगले महीने होने वाले सभी पांच राज्यों के चुनाव में जीत दर्ज करके उन राज्यों में सरकार बनाएगी।

Open in App
ठळक मुद्दे मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि कांग्रेस सभी पांचों चुनावी राज्यों में सरकार बनाने जा रही हैउन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी शासित मध्य प्रदेश में जबरदस्त सत्ता विरोधी लहर हैमुद्रास्फीति और बेरोजगारी के कारण लोगों में भाजपा शासन के प्रति बहुत ज्यादा आक्रोश है

कलबुर्गी:कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बुधवार को कहा कि देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस अगले महीने होने वाले सभी पांच राज्यों के चुनाव में जीत दर्ज करके उन राज्यों में सरकार बनाएगी। कांग्रेस प्रमुख ने साथ में यह भी कहा कि भारतीय जनता पार्टी शासित मध्य प्रदेश में जबरदस्त सत्ता विरोधी लहर है और लोगों में भाजपा शासन के प्रति बहुत ज्यादा आक्रोश है।

कर्नाटक स्थित अपने गृहक्षेत्र कलबुर्गी में समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि छत्तीसगढ़ और राजस्थान की मौजूदा कांग्रेस सरकारें राज्य के लोगों की भलाई के लिए बहुत अच्छा काम कर रही हैं और वहां के लोगों को कांग्रेस की सरकार से कोई परेशानी नहीं है।

कांग्रेस नेता खड़गे ने कहा, "पांच राज्यों में चुनावों के लिए कांग्रेस की तैयारी अच्छी चल रही है। हमें विश्वास है कि हम सभी राज्यों में जीत हासिल करेंगे। मुख्य रूप से मुद्रास्फीति और बेरोजगारी के कारण भाजपा के लिए सत्ता विरोधी लहर है।"

इसके साथ ही कांग्रेस अध्यक्ष ने भाजपा पर तीखा हमला करते हुए मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार का जिक्र किया और कहा कि मध्य प्रदेश की मौजूदा शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के खिलाफ लोगों में बहुत ज्यादा आक्रोश है।

उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य में भाजपा की कथित डबल इंजन की सरकार होते हुए भी मध्य प्रदेश में विकास का कोई काम नहीं हुआ है और न ही भाजपा ने अपना कोई भी चुनावी वादा पूरा किया है। खड़गे ने कहा, "भाजपा द्वारा जो भी वादे किए गए, वो कभी भी पूरे नहीं किये गये। चाहे वह बेरोजगारी हो या फिर किसानों की आय दोगुनी करना हो या राज्य में निवेश का मुद्दा हो।"

कलबुर्गी दौरे पर पहुंचे मल्लिकार्जुन खड़गे ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार लगातार कर्नाटक सरकार की उपेक्षा कर रही है। उन्होंने कहा, ''कर्नाटक सरकार को केंद्र की ओर से कोई परियोजना नहीं दी जा रही है।''

मालूम हो कि छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और राजस्थान में कांग्रेस और भाजपा के बीत जबरदस्त टक्कर है। वहीं तेलंगाना में सत्तारूढ़ भारत राष्ट्र समिति, कांग्रेस और भाजपा के बीच त्रिकोणीय मुकाबला होने की उम्मीद की जा रही है।

मध्य प्रदेश विधानसभा में 230 सीटें हैं। साल 2018 के चुनाव में कांग्रेस ने 41.5 फीसदी वोट शेयर के साथ 114 सीटें जीतीं जबकि बीजेपी को 41.6 फीसदी वोट शेयर के साथ 109 सीटें मिली थीं।

साल 2020 में ज्योतिरादित्य सिंधिया के कांग्रेस से बगावत के कारण कांग्रेस की कमलनाथ सरकार ने बहुमत खो दिया था, जिसके कारण शिवराज सिंह चौहान सत्ता में वापसी करते हुए मुख्यमंत्री बने थे।

जहां तक राजस्थान का सवाल है तो वहां पर 200 सीटें हैं। साल 2018 के चुनाव में कांग्रेस ने 99 सीटें जीतकर राज्य में बहुमत के करीब थी। उसने बसपा और निर्दलीय विधायकों की मदद से सरकार बनाई थी। उस चुनाव में कांग्रेस का वोट शेयर 39.8 फीसदी था, जबकि बीजेपी ने 39.3 फीसदी वोट शेयर के साथ 73 सीटें हासिल की थीं।

साल 2018 के तेलंगाना चुनाव में सत्तारूढ़ बीआरएस ने कुल 119 सीटों में से 88 सीटें जीतीं और 47.4 फीसदी वोट शेयर के साथ सत्ता हासिल की थी। वहां पर कांग्रेस 19 सीटें और 28.7 फीसदी वोट शेयर के साथ दूसरे स्थान पर रही।

छत्तीसगढ़ में साल 2018 के चुनावों में कांग्रेस ने 90 में से 68 सीटें जीती थीं। पार्टी का वोट शेयर 43.9 फीसदी था, जबकि भाजपा ने 15 सीटें जीतीं और उसका वोट शेयर 33.6 फीसदी था।

मिजोरम की 40 सदस्यीय विधानसभा में मिजो नेशनल फ्रंट ने 2018 के चुनावों में विजयी होने के लिए 37.8 प्रतिशत वोट शेयर के साथ 26 सीटें हासिल कीं। वहीं कांग्रेस को पांच और बीजेपी को एक सीट मिली थी।

इस साल मिजोरम में 7 नवंबर, छत्तीसगढ़ में 7 नवंबर और 17 नवंबर, मध्य प्रदेश में 17 नवंबर, राजस्थान में 25 नवंबर और तेलंगाना में 30 नवंबर को चुनाव होंगे। सभी राज्यों में वोटों की गिनती 3 दिसंबर को होगी।

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2023मल्लिकार्जुन खड़गेकांग्रेसBJPमध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राजस्थानतेलंगाना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो