लाइव न्यूज़ :

Assembly Election Results: पांच राज्यों की 690 सीटों के आएंगे नतीजे, सभी नजरें यूपी पर, चुनाव आयोग की पूरी तैयारी

By विशाल कुमार | Updated: March 10, 2022 08:01 IST

उत्तर प्रदेश में बहुमत के लिए 202 सीटें चाहिए। साल 2017 में भाजपा अपने दम पर 312 सीटें जीती थीं जबकि एनडीए का आंकड़ा 325 था। सपा ने 47, बसपा ने 19 और कांग्रेस ने सात सीटें जीती थीं।

Open in App
ठळक मुद्देसबसे पहले पोस्टल बैलेट व सर्विस वोट की गिनती शुरू होगी।403 सीटों वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा में बहुमत के लिए 202 सीटें हासिल करनी होगी।117 सीटों वाले पंजाब विधानसभा में बहुमत के लिए 59 सीटें चाहिए।

नई दिल्ली: 10 फरवरी से 10 मार्च तक चले पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजों के लिए आज सुबह 8 बजे मतगणना शुरू हो जाएगी। ये पांच राज्य उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, मणिपुर और गोवा हैं।

सबसे पहले पोस्टल बैलेट व सर्विस वोट की गिनती शुरू होगी, इसके बादईवीएम में दर्ज हुए वोटों की भी गणना शुरू हो जाएगी। अनुमान है कि सुबह 11 बजे से 12 बजे के बीच शुरुआती रुझान आने शुरू हो जाएंगे।

उत्तर प्रदेश:

उत्तर प्रदेश के 75 जिलों की 403 विधानसभा सीटों पर 10 फरवरी से 10 मार्च तक मतदान हुआ और आज सुबह 8 बजे से मतगणना प्रारंभ हो जाएगी। यूपी में बहुमत के लिए 202 चाहिए होंगी।

प्रदेश में मतगणना शांति-पूर्वक संपन्न कराने के लिए लगभग 70,000 सिविल पुलिस के कर्मी, 245 कंपनी, अर्ध सैनिक बल तथा 69 कंपनी पीएसी की तैनाती की गई है।

साल 2017 में भाजपा अपने दम पर 312 सीटें जीती थीं जबकि एनडीए का आंकड़ा 325 था। सपा ने 47, बसपा ने 19 और कांग्रेस ने सात सीटें जीती थीं।

पंजाब:

पंजाब में विधानसभा के 117 सदस्यों को चुनने के लिये हुए डाले गए मतों की गिनती आज की जाएगी। विधानसभा चुनाव के लिए 20 फरवरी को एक चरण में मतदान हुआ था। पंजाब में बहुमत के लिए 59 सीटों चाहिए होंगी।

आज सुबह आठ बजे से 66 स्थानों पर बने 117 केन्द्रों पर मतगणना शुरू होगी। इस बार, 93 महिलाओं और दो ट्रांसजेंडर सहित कुल 1,304 उम्मीदवार मैदान में हैं। राज्य में 71.95 प्रतिशत मतदान हुआ था।

2017 के चुनाव में कांग्रेस ने 117 में से 77 विधानसभा सीटों पर जीत दर्ज की थी। चुनाव में आप को 20 सीट, अकाली दल-भाजपा गठबंधन को 18 सीट और लोक इंसाफ पार्टी को दो सीट पर जीत मिली थी।

मणिपुर: 

राज्य में दो चरणों में 28 फरवरी और पांच मार्च को चुनाव हुए थे। यहां भी सुबह 8 बजे मतगणना प्रारंभ हो जाएगी।  मणिपुर 60 सदस्यीय विधानसभा है। यहां बहुमत के लिए 31 सीटें चाहिए होंगी।

2017 के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस 28 विधायकों के साथ सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी थी।  भाजपा ने 21 सीटों पर जीत हासिल की थी।

उत्तराखंड:

उत्तराखंड विधानसभा के लिए 70 सीटों पर हुए चुनाव की मतगणना आज सुबह 8 बजे शुरू होगी। यहां बहुमत के लिए 36 सीटों पर जीत हासिल करनी होगी।

यहां मतगणना के लिए राज्य मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। राज्य की मुख्य निर्वाचन अधिकारी सौजन्या ने बताया कि मतगणना के लिए 13 केंद्र, यानी हर जिले में एक केंद्र बनाया गया है। मतगणना पर नजर रखने के लिए 70 पर्यवेक्षक तैनात किए गए हैं। हर विधानसभा सीट के लिए एक पर्यवेक्षक की तैनाती सुनिश्चित की गई है।

गोवा:

गोवा विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती आज सुबह 8 बजे शुरू हो जाएगी। गोवा की 40 सदस्यीय विधानसभा में 14 फरवरी को एक ही चरण में मतदान हुआ था।राज्य में सबसे अधिक 78.94 प्रतिशत मतदान हुआ और कुल 332 उम्मीदवार मैदान में हैं।

गोवा में बहुमत हासिल करने के लिए 21 सीटों पर जीत हासिल करनी होगी। यहां मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच माना जा रहा है लेकिन आम आदमी पार्टी, तृणमूल कांग्रेस और शिवसेना के भी मैदान में उतरने से मुकाबले के बहुकोणीय होने की उम्मीद जताई जा रही है।

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावपंजाब विधानसभा चुनावउत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022मणिपुर विधानसभा चुनाव 2022गोवा विधानसभा चुनाव 2022
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपंजाब विधानसभा चुनाव 2027ः पीएम मोदी और अमित शाह की निगाह अब पंजाब के मोर्चे पर

भारत2027 में यूपी विधानसभा चुनाव और पूर्वांचल और पश्चिम में जाट, गुर्जर, दलित और ब्राह्मण पर सीएम योगी ने खेला दांव?

भारतविधानसभा चुनाव 2027ः गुजरात, गोवा, मणिपुर, पंजाब, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश पर बीजेपी की नजर, अभी 5 राज्य में भाजपा की सरकार?

भारतआप के 7 सांसद और राज्यसभा में बहुमत से 18 सीट दूर NDA?, पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 पर क्या होगा असर

भारतयूपी एसआईआरः 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 मतदाता?,  2 करोड़ 6000 मतदाताओं के नाम कटे, नंबर-1 प्रयागराज, देखिए टॉप-5 जिलेवार सूची?

भारत अधिक खबरें

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो