लाइव न्यूज़ :

चुनावी नतीजे आने के पहले ही खरीद-फरोख्त के डर से कांग्रेस ने शुरू किया 'मिशन एमएलए'

By शीलेष शर्मा | Updated: March 7, 2022 21:37 IST

Assembly Elections 2022: राज्यों के प्रभारी और चुनाव पर्यवेक्षक आलाकमान के निर्देशानुसार इन प्रदेशों में मौजूद होंगे और तोड़-फोड़ की किसी भी चुनौती से निपटने के लिए प्रयास करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देगोवा और उत्तराखंड की विधानसभा के लिए 14 फरवरी को मतदान हुआ था।पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए 20 फरवरी को मतदान हुआ था।मतगणना 10 मार्च को होगी। कई राज्य में कांग्रेस टक्कर में है।

Assembly Elections 2022: कांग्रेस पंजाब, उत्तराखंड और गोवा के विधानसभा चुनावों के नतीजे में खंडित जनादेश की परिस्थिति में अपने नवनिर्वाचित विधायकों को एकजुट रखने के लिए पूरी तैयारी कर रही है। पांच राज्यों के चुनाव परिणाम आने के पहले ही कांग्रेस को गोवा की घटना का डर सताने लगा है।

जहाँ सबसे बड़े दल होने के बाबजूद कांग्रेस सरकार नहीं बना सकी, क्योंकि उसके विधायक खरीद फरोख्त के शिकार हो गये। कांग्रेस गोवा से सबक लेते हुए पहले से ही सावधान है। पार्टी ने अपने चुने हुए विधायकों को एकजुट रखने के लिए " मिशन एमएलए " शुरू किया है। 

पार्टी सूत्रों से मिली खबरों के अनुसार राहुल और प्रियंका गांधी ने वरिष्ठ नेताओं के दल गठित किये है तथा उनको अलग अलग राज्यों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस रणनीति को अंजाम देने के लिये जिन नेताओं को लगाया गया है उसमें भूपेश बघेल, अशोक गहलोत, सचिन पायलट, चरणजीत सिंह चन्नी, जयराम रमेश, सुनील जाखड़, हरीश रावत, प्रीतम सिंह, पी चिदंबरम, सलमान खुर्शीद, पी एल पुनिया जैसे नेताओं के नाम शामिल हैं। 

कांग्रेस को डर है  कि 10 मार्च को नतीजा आते ही भाजपा कांग्रेस के नवनिर्वाचित विधायकों को तोड़ने के लिये खरीद फरोख्त के साथ साथ डर और प्रलोभन दे कर तोड़ने की कोशिश करेगी। यह भी संकेत मिले हैं कि ज़रूरत पड़ने पर पार्टी अपने विधायकों को भाजपा के माया जाल से बचाने के लिये उनको राजस्थान और महाराष्ट्र ले जा सकती है। 

कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने कहा, ‘‘हम नहीं चाहते कि कोई कोर कसर रह जाए। गोवा में 2017 में जो हुआ, वो इस बार नहीं हो सकेगा क्योंकि हम पूरी तैयारी कर रहे हैं।’’ गोवा के पिछले विधानसभा चुनाव के बाद कांग्रेस सबसे बड़े दल के रूप में उभरी थी, लेकिन भाजपा कुछ स्थानीय दलों के साथ मिलकर सरकार बनाने में सफल रही।

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावकांग्रेसBJPउत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022गोवा विधानसभा चुनाव 2022मणिपुर विधानसभा चुनाव 2022पंजाब विधानसभा चुनावप्रियंका गांधीराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो