लाइव न्यूज़ :

Assembly Election 2022: यूपी में दूसरे चरण में 61 प्रतिशत, उत्तराखंड में 62.5 प्रतिशत, गोवा में हुआ 78.94 फीसदी मतदान

By रुस्तम राणा | Updated: February 14, 2022 22:42 IST

गोवा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कुणाल के अनुसार, गोवा में सबसे अधिक मतदान सांकेलिम निर्वाचन क्षेत्र में 89.64 फीसदी हुआ।

Open in App
ठळक मुद्देगोवा में चुनाव के दौरान बदले गए 14 ईवीएम और 8 बैलेटउत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने जनता का किया धन्यवाद

विधानसभा चुनाव 2022 के मद्देनजर उत्तर प्रदेश में दूसरे चरण का मतदान  सोमवार को संपन्न हो गया। यहां दूसरे चरण में राज्य के 9 जिलों की 55 विधानसभा सीटों पर 61 प्रतिशत मतदान हुआ। इस चरण में कुल 586 उम्मीदवार मैदान में थे और 2,01,42,441 मतदाताओं ने इन उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला किया। इस चरण में बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, शाहजहांपुर, बदायूं, सहारनपुर और सम्भल जिले की सीटों में मतदान प्रक्रिया संपन्न कराई गई। 

वहीं उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 एक चरण में 14 फरवरी को संपन्न कराया गया। यहां राज्य की 70 सीटों पर चुनाव हुए। चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, इस बार राज्य के विधानसभा चुनाव में  62.5 प्रतिशत मतदान हुआ। 

चुनाव के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, यहां की जनता ने आज बढ़चढ़कर मतदान में भाग लिया और मतदान भी काफी हुआ है इसलिए मैं उत्तराखंड की जनता का धन्यवाद करता हूं, सभी ने शांतिपूर्ण ढंग से मतदान किया है हम सभी के आभारी हैं। हम आशा करते हैं नई सरकार उत्तराखंड के भविष्य स्वर्णिम बनने वाली होगी।

वहीं तटीय राज्य गोवा में 78.94% मतदान हुआ। गोवा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कुणाल के अनुसार, गोवा में सबसे अधिक मतदान सांकेलिम निर्वाचन क्षेत्र में 89.64 फीसदी हुआ। उत्तरी गोवा में 79 प्रतिशत और दक्षिण गोवा 78 प्रतिशत मतदान हुआ है। आज के मतदान में 14 ईवीएम और 8 बैलेट बदले गए।

चुनाव आयोग के आंकड़ों से पता चलता है कि गोवा में शाम 5 बजे तक 75.29% और उत्तराखंड में 59.37% मतदान हुआ था। वहीं विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में उत्तर प्रदेश में 60.44 फीसदी मतदान हो चुका था। 

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022गोवा विधानसभा चुनाव 2022उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावउत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022
Open in App

संबंधित खबरें

भारत2027 में यूपी विधानसभा चुनाव और पूर्वांचल और पश्चिम में जाट, गुर्जर, दलित और ब्राह्मण पर सीएम योगी ने खेला दांव?

भारतविधानसभा चुनाव 2027ः गुजरात, गोवा, मणिपुर, पंजाब, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश पर बीजेपी की नजर, अभी 5 राज्य में भाजपा की सरकार?

भारतयूपी एसआईआरः 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 मतदाता?,  2 करोड़ 6000 मतदाताओं के नाम कटे, नंबर-1 प्रयागराज, देखिए टॉप-5 जिलेवार सूची?

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतसमाजवादी पार्टी का मतलब महिलाओं की सुरक्षा को खतरे में डालना?, केशव प्रसाद मौर्य ने कहा-2027 में अखिलेश यादव होंगे साफ?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज