लाइव न्यूज़ :

Assembly Election 2022: चुनाव आयोग का फैसला, चुनावी रैलियों में 11 फरवरी तक रहेगा प्रतिबंध

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 31, 2022 16:08 IST

चुनाव आयोग ने चुनावी रैलियों में 11 फरवरी तक प्रतिबंध को बढ़ा दिया है। चुनाव आयोग 1000 लोगों की अधिकतम क्षमता वाली शारीरिक रैलियों की अनुमति दी है।

Open in App
ठळक मुद्देECI ने 1000 लोगों की अधिकतम क्षमता वाली शारीरिक रैलियों की अनुमति दीअब 500 लोगों की अधिकतम क्षमता वाली इनडोर बैठकें की जा सकेंगीडोर-टू-डोर अभियान के लिए बीस लोगों को अनुमति दी गई

नई दिल्ली: पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर चुनाव आयोग ने चुनावी सभाओं में 11 फरवरी तक प्रतिबंध को बढ़ा दिया है। लेकिन चुनाव आयोग ने कुछ मामलों में रियायत भी दी है। मसलन आयोग द्वारा सियासी दलों को 1000 लोगों की अधिकतम क्षमता वाली शारीरिक रैलियों की अनुमति दी है। वहीं 500 लोगों की अधिकतम क्षमता वाली इनडोर बैठकें की जा सकेंगी। डोर-टू-डोर अभियान के लिए बीस लोगों को अनुमति दी गई।

सोमवार को जारिए हुए आयोग के नए दिशा-निर्देशों के मुताबिक अब राजनीतिक दलों को कुछ हद तक छूट भी दी गई है कि। अब सियासी दलों को 500 व्यक्तियों (मौजूदा 300 व्यक्तियों के बजाय) या हॉल की क्षमता का 50% या एसडीएमए द्वारा निर्धारित निर्धारित सीमा की इनडोर बैठकों की अनुमति है।

आपको बता दें कि कोविड-19 के चलते चुनाव आयोग ने पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर चुनावी सभाओं और रैलियों में प्रतिबंध लगाया है। पंजाब, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, गोवा और मणिपुर में विधानसभा चुनाव होने हैं।

गोवा, उत्तराखंड में 14 फरवरी को एक चरण में, पंजाब में 20 जनवरी को एक चरण में, तो मणिपुर में दो चरण और उत्तर प्रदेश में सात चरणों में मतदान की प्रकिया कराई जाएगी। 

मणिपुर में 27 फरवरी और 3 मार्च को मतदान होंगे। जबकि उत्तर प्रदेश में 10 फरवरी को पहला चरण का मतदान होगा। 403 विधानसभा वाले इस सूबे में सातवां यानि आखिरी चरण 7 मार्च को होगा और पांचों राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजे 10 मार्च को आएंगे।  

टॅग्स :ECIassembly Election 2022
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWB Assembly Polls 2026: सुवेंदु अधिकारी ने व्हाट्सएप स्क्रीनशॉट शेयर किए, मतगणना ड्यूटी के विवरण लीक होने का आरोप लगाया

भारतWest Bengal Polls results: चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल में 165 अतिरिक्त मतगणना पर्यवेक्षक और 77 पुलिस पर्यवेक्षक तैनात किए

भारतSIR के बाद यूपी की अंतिम वोटर लिस्ट जारी, 2.05 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपीएम मोदी और चुनाव आयोग के खिलाफ AI वीडियो को लेकर X प्लेटफॉर्म के खिलाफ मामला दर्ज, VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज