लाइव न्यूज़ :

राजस्थान: कांग्रेस विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यपाल से मुलाकात के लिए पहुंचे सचिन पायलट और अशोक गहलोत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 12, 2018 19:49 IST

राजस्थान की कुल 200 विधान सभा सीटों में से 199 के लिए चुनाव हुआ था। कांग्रेस ने 99 और बीजेपी ने 73 सीटों पर जीत हासिल की है।

Open in App

राजस्थान विधान सभा चुनाव में जीत कर आये कांग्रेस विधायकों की बैठक बुधवार शाम को हुई। इस बैठक में राज्य के अगले मुख्यमंत्री के नाम पर फैसला नहीं हो सका। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कांग्रेस विधायक गुरुवार को सीएम के नाम का फैसला करेंगी। विधायकों की बैठक के बाद कांग्रेस नेता सचिन पायलट और अशोक गहलोत पहुंचे राज्यपाल कल्याण सिंह से मिलने जा रहे हैं। 

राजस्थान की कुल 200 विधान सभा सीटों में से 199 के लिए चुनाव हुआ था। कांग्रेस ने 99 और बीजेपी ने 73 सीटों पर जीत हासिल की है।  

अशोक गहलोत पहले भी दो बार राजस्थान के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। साल 2013 के विधान सभा चुनाव में वसुंधरा राजे के नेतृत्व में गहलोत की कांग्रेस सरकार को हराकर सत्ता पर कब्जा किया था।

कांग्रेस ने राजस्थान में वसुंधरा राजे के नेतृत्व वाली बीजेपी सरकार को सत्ता से बाहर किया है। वसुंधरा राजे ने मंगलवार को हार की जिम्मेदारी लेते हुए अपना इस्तीफा सौंप दिया था।

अशोक गहलोत बनाम सचिन पायलट

कांग्रेस के राज्य में सबसे बड़े दल के रूप में उभरने के बाद से ही सूबे के अगले सीएम के नाम को लेकर कयास लगाये जा रहे हैं। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री के नाम पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अंतिम मुहर लगाएंगे।

कांग्रेस की तरफ से वेणुगोपाल राजस्थान के विधायकों से बातचीत करने के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किये गये थे। 

बुधवार को ही मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के नवनिर्वाचित विधायकों ने भी बैठक की और राज्य के नए सीएम के चयन का भार आलाकमान के कन्धों पर डाल दिया।

 

मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी बीजेपी को कांग्रेस ने सत्ता से बाहर कर दिया है। 

टॅग्स :विधानसभा चुनावराजस्‍थान चुनावसचिन पायलटअशोक गहलोत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतसमन्वय की राजनीति की जागती उम्मीद

भारतधनबल और बाहुबल चुनाव जीतनाः सरकारों पर संगठन की सख्त नकेल जरूरी

भारतजब अपने दुश्मन बनते हैं तो दुश्मन से भी अधिक भयानक होते हैं!

भारतवामपंथ ने अपनी आखिरी सरकार भी गंवाई 

भारतक्षेत्रीय पार्टियों के लिए गंभीर संक्रमण काल

भारत अधिक खबरें

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट